Rajnath Singh: मिडिल ईस्ट जंग के बीच किया दुस्साहस तो देंगे मुहंतोड़ जवाब, रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान को दी चेतावनी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ब्रहस्पतिवार (2 अप्रैल) को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सैनिक सम्मान सम्मेलन में हिस्सा लिया। राजनाथ ने अपने संबोधन में मिडिल ईस्ट तनाव पर अपने विचार रखे इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान को कड़े शब्दों चेतावनी दी। उन्होंने कहा मौजूदा हालात में अगर हमारा पड़ोसी देश कोई दुस्साहस करता है तो उस हम करारा जवाब देंगे। भारत ने पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों को तबाह किया था।
राजनाथ ने पाक को दी चेतावनी
उन्होंने कहा हमारा पड़ोसी देश कोई दुस्साहस करता है तो भारत की कार्रवाई अभूतपूर्व और निर्णायक होगी। हालांकि रक्षा मंत्री ने सीधे तौर किसी देश का नाम नहीं लिया। आगे उन्होंने कहा अभी ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ है। राजनाथ ने कहा हमारी सरकार ने एटीट्यूड और ऐक्शन के तरीके को बदला है। यह बदलाव पूरे विश्व ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देखा।
पहलगाम में हुए आतंकी हमलों में आतंकियों ने जिस तरह से भारत के नागरिकों को धर्म पूछ-पूछ कर मारा, उसने देश को पूरी तरह से झकझोर कर रख दिया। यह हमला भारत की सोशल यूनिटी और सोशल फैब्रिक पर किया गया बड़ा हमला था। इसके बाद हमने कड़ी कार्रवाई की और पाकिस्तान में मौजूद आतंकी अड्डों और उससे इंफ्रास्ट्रक्चर को तबाह कर दिया था। राजनाथ ने कहा भारत आज आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस रखता है। वह इसके खिलाफ सरहद के इस पास और जरूरत पड़ी तो सरहद के उस पार भी जाकर कार्रवाई करेंगे।
Created On :   2 April 2026 7:27 PM IST












