बिहार अपहरण न्यूज: 'बेतिया के तत्कालीन एसपी ने किया समझौता' पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने डकैती का किया खुसाला,

बेतिया के तत्कालीन एसपी ने किया समझौता पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने डकैती का किया खुसाला,
बिहार से अपहरण से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है। राज्य के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय खुसाला करते हुए कहा कि अपहरण की शुरुआत बिहार से हुई है।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार से अपहरण से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है। राज्य के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय खुसाला करते हुए कहा कि अपहरण की शुरुआत बिहार से हुई है। इसके पीछे उन्होंने एक 'यादव' आईपीएस को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने ये बयान पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान दिया है।

हालांकि पूर्व डीजीपी ने बताया कि उस आईपीएस अधिकारी का पूरा नाम नहीं बताया है। उन्होंने आगे दावा करते हुए कहा कि पहले बेतिया में डकैत होती रहती थी। इस इलाके के बगहा और बेतिया में डाकुओं के बड़े-बड़े गिरोह रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि यहां पर दर्जनों गिरोह थे। उन्होंने तत्कालीन बेतिया के एसपी पर आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने गिरोह को बुलाया, जिस दौरान उनसे समझौता किया था।

तत्कालीन एसपी पर दिया बयान

गुप्तेश्वर पांडेय बताया कि जिस भी जिले में डकैती होती थी तो पुलिस मुख्यालय इलाके के एसपी पर बिगड़ जाते थे कि डकैती क्यों हो रही है? साथ ही रोकने के लिए बात कही जाती थी। लेकिन इन्हें रोकने में बेतिया के तत्कालीन एसपी सफल नहीं होते थे। इससे ऐसा लगता था कि इस तरह से उन्होंने अपराधियों के साथ समझौता किया कि हमारे ऊपर प्रेशर है तो डकैती करना छोड़ दो। उस दौरान आईपीएस अधिकारी ने समझाया कि डकैती का अपराध बहुत बड़ा होता है।

उन्होंने आगे कहा कि एसपी ने कहा था कि धीरे से पैसे वाले लोगों को गिरफ्तार कर लो। फिर पैसा लेकर उन्हें छोड़ दो। इसके बाद से ही बिहार में अपहरण का दौर शुरु हुआ है। उन्होंने यह भी कहा, "मैं ऑन रिकॉर्ड बोल रहा हूं, जाइए पुराने जितने पुलिस अफसर हैं पता कर लीजिए।"

बेतिया में सिर्फ SP था एक नाम

पूर्व डीजीपी का कहना है, "बेतिया में एसपी थे नाम था उनका डैस डैस यादव, जो आंध्र प्रदेश के कैडर के अधिकारी थे। यहां डेप्युटेशन पर आए थे। अपहरण उन्होंने शुरू कराया। ये बिहार के इतिहास में है। ये धीरे-धीरे फैल गया।" उन्होंने आगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जिक्र करते हुए कहा कि सीएम ने अपहरण को समाप्त कराने में बड़ी जिम्मेदारी निभाई है। आगे कहा, "मैं उस समय नौकरी में नहीं।"

Created On :   2 April 2026 9:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story