Malda Violence News: पश्चिम बंगाल हिंसा के मामले में पुलिस की जांच तेज, रडार पर AIMIM नेता, घटना से जुड़ा कथित वीडियो वायरल

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा के चुनाव जल्द ही होने वाले हैं। इस बीच लगातार हिंसा की घटनाएं देखने को मिल रही है। राज्य में चुनाव से पहले वोटर लिस्ट में मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर मालदा में विरोध प्रदर्शन हुआ। यह मामला अब तूल पकड़ते हुए नजर आ रहा है। वहीं, गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई की और निराशा व्यक्त करते हुए सूबे की ममता बनर्जी सरकार को फटकार लगाई है। अब इस मामले की जांच में AIMIM नेता से तार जुड़े हुए नजर आया है।
यह भी पढ़े -नितेश राणे के बयान पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, इनके भड़काऊ बोल पर सीएम करे कार्रवाई, नहीं तो जवाब देने में हम भी माहिर
अधिकारियों को बनाया बंधक
गौरतलब है कि AIMIM नेता मोफक्करुल इस्लाम पर इस प्रदर्शन में भीड़ को भड़काने का आरोप लगे हैं। इसको लेकर पुलिस उनकी भूमिका की पड़ताल कर रही है। उनपर आरोप है कि मालदा में हुए विरोध प्रदर्शनों का नेतृत्व किया है। वहीं, जब कलियाचक में हिंसक प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों को बंधक बनाया गया था। इसके साथ ही उन्हें सुजापुर में हुए विरोध प्रदर्शन की अगुवाई करने के आरोप भी लगे हैं। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है।
यह भी पढ़े -पश्चिम बंगाल में एक साथ आए AIMIM और हुमायूं कबीर की पार्टी JUP, अब देखना है चुनाव में ममता पर कितना होगा असर
इस्लाम का वीडियो वायरल
मोफक्करुल इस्लाम पेशे से वकील भी है। उन्होंने राज्य के पिछले विधानसभा चुनाव में इटाहार से AIMIM पार्टी के टिकट पर चुनाव में उतरे थे। मालदा के सुजालपुर के विरोध प्रदर्शन का वीडियो सामने आया है, जिसमें वे कथित तौर पर 'ओए DM, ओए SP' संबोधित करके प्रशासन को चुनौती देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वायरल वीडियो में उन्हें सुना जा सकता है, "ओए DM, ओए SP... CID कहां है? IB कहां है? तुम सब कहां हो? यहां आओ।"
AIMIM ने बताया कि वे अभी भी पार्टी से जुडे़ हुए हैं। पश्चिम बंगाल के AIMIM प्रदेश अध्यक्ष इमरान सोलंकी के साथ इस्लाम की कुछ तस्वीरें देखने को मिली है। पुलिस ने इस वजह से इस पूरे मामले को लेकर रडार पर लिया है। इसके साथ ही मालदा हिंसक प्रदर्शन में भूमिका को लेकर भी जांच कर रही है। पुलिस ने इस मामले में अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार किए है।
Created On :   2 April 2026 9:57 PM IST













