Waris Pathan On Nitesh Rane: नितेश राणे के बयान पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, इनके भड़काऊ बोल पर सीएम करे कार्रवाई, नहीं तो जवाब देने में हम भी माहिर

नितेश राणे के बयान पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, इनके भड़काऊ बोल पर सीएम करे कार्रवाई, नहीं तो जवाब देने में हम भी माहिर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में जुबानी जंग तेज हो गई है। AIMIM (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) नेता वारिस ने महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा राणे के पास कोई काम नहीं है। ये एक छोटा चेतन बन कर रह गया है। जिसे भाजपा ने मुसलमानों की ओर से खड़ा कर मिनिस्टर बनाया है।

राणे के खिलाफ सीएम कोई एक्शन क्यों नहीं ले रहे?

वारिस पठान ने नितेश राणे को घेरते हुए कहा, ''मंत्री बनने के बाद इनके अल्फाज देखिए। आंखें निकाल कर गोटियां खेलूंगा, मस्जिद तक आवाज जाने दो, भाई साहब ये बोल वचन बंद करो। ये फिल्मी डायलॉग देना बंद करो। CM देवेंद्र फडणवीस क्या कर रहे हैं कि राणे के खिलाफ कोई एक्शन क्यों नहीं ले रहे हैं। क्या ये भड़काऊ भाषण नहीं है? क्या ये मुसलमानों को डायरेक्ट मारने की बात नहीं कर रहे हैं।''

उन्होंने आगे कहा, ''आंख निकालकर गोटी खेलूंगा' जैसे अल्फाज अगर वारिस पठान बोला होता तो अब तक ये BJP वाले पूरा पीछे लग जाते। मेरे खिलाफ तो भड़काऊ भाषण, FIR, UAPA सब करके जेल में डालने तक की बात कर दिए होते। इनका पूरा सोशल मीडिया मेरे पीछे लग जाता। अब क्या हुआ कि सभी खामोश बैठे हैं। क्या इस तरह का भाषण देना सही है, क्या इस तरह के भाषण देने की इजाजत है? क्या मुंबई में प्रतियोगिता चल रही है? कभी छोटा चेतन जाता है तो कभी इनका एक और फालतू आदमी किरीट सोमैया आ जाता है।'' वारिस पठान ने कहा कि ये वातावरण खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। इनके खिलाफ महाराष्ट्र सीएम कब कार्रवाई करेंगे।

Created On :   28 March 2026 12:01 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story