हनुमान जन्मोत्सव: पीएम मोदी-शाह ने दी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सीएम योगी ने भी किया पोस्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में आज (2 अप्रैल) भगवान हनुमान का जन्मोत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में काफी धूम देखने को मिल रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देशवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी हैं।
यह भी पढ़े -'जिनके घर शीशे के होतें हैं, वो दूसरों...' अशोक गहलोत के बयान पर बीजेपी मंत्री ने किया पलटवार, साथ ही जल संकट पर कही ये बात
पीएम ने दी शुभकामनाएं
पीएम मोदी ने कहा कि भगवान हनुमान जी भक्ति, शक्ति और अटूट समर्पण के अद्वितीय प्रतीक हैं। महाबली की कृपा से उनके सभी भक्तों में साहस और सकारात्मकता का संचार हो। मनोजवं मारुततुल्यवेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्। वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्रीरामदूतं शिरसा नमामि॥
एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा कि सभी देशवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की अनंत शुभकामनाएं। यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा और स्फूर्ति लेकर आए। मेरी कामना है कि पवनपुत्र हनुमान जी सभी को बल, बुद्धि और विद्या का भरपूर आशीर्वाद दें, जिससे देश का सामर्थ्य और बढ़े। जय बजरंगबली!
यह भी पढ़े -बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का बिहार विधानसभा से इस्तीफे का अचानक बदला कार्यक्रम, नहीं हो सका इस्तीफा- स्पीकर
गृह मंत्री ने क्या कहा?
अमित शाह ने कहा कि श्री हनुमान जन्मोत्सव की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त, पराक्रम, समर्पण और सेवा के प्रतीक भगवान बजरंगबली से प्रार्थना है कि वे सभी देशवासियों के संकटों को दूर कर उन्हें सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें। जय श्री राम!
सीएम योगी ने दी बधाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रनवउं पवनकुमार खल बन पावक ग्यान घन। जासु हृदय आगार बसहिं राम सर चाप धर।। प्रभु श्री राम के अनन्य भक्त, संकटमोचन श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव 'श्री हनुमान जयंती' के पावन पर्व की समस्त श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। पवनपुत्र श्री हनुमान जी से प्रार्थना है कि सभी के जीवन से संकट को दूर कर सुख, शांति, बल, बुद्धि और आरोग्य का संचार करें। श्रीहनुमते नमः
Created On :   2 April 2026 10:14 AM IST













