West Bengal Protests: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले BJP-TMC के कार्यकर्ता आपस में भिड़े, CM ममता बनर्जी ने CEC को लिखा लेटर

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले BJP-TMC के कार्यकर्ता आपस में भिड़े, CM ममता बनर्जी ने CEC को लिखा लेटर
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले मंगलवार को स्थिति तनावपूर्व देखने को मिली। राजधानी कोलकाता स्थित मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा देखने को मिला।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले मंगलवार को स्थिति तनावपूर्व देखने को मिली। राजधानी कोलकाता स्थित मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा देखने को मिला। यहां पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बूथ स्तर अधिकारियों (BLO) और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी। यह मामला मतदाता सूची में कथित हेरफेरी को लेकर गरमाया हुआ था।

BJP नेता पहुंचे थे निर्वाचन अधिकारी ऑफिस

इस मामले को शांत करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दोपहर में विपक्षी और बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी के ऑफिस पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने उन पर अशांति भड़काने का आरोप लगाया है। उनके यहां से निकलने के कुछ देर बाद फॉर्म 6 के कथित दुरुपयोग को लेकर विरोध प्रदर्शन देखने को मिला।

इस फॉर्म 6 को लेकर क्यों हुआ हंगामा?

जानकारी के मुताबिक, फॉर्म 6 का उपयोग कथित तौर पर बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे एनडीए सरकार वाले राज्यों के मतदाताओं को पश्चिम बंगाल की वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए किया जा रहा था। इसको लेकर दोनों गुटों के बीच भारी हंगामा हुआ। वहीं भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को दखन देना पड़ा। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी देखने को मिली।

CM ने CEC को लिखा लेटर

इस हंगामे के बीच टीएमसी प्रमुख और राज्य सीएम ममता बनर्जी ने मुख्य निर्वाचन आयोग (CEC) ज्ञानेश कुमार को लेटर लिखा है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि फॉर्म 6 के जरिए बाहरी राज्यों के लोगों को यहां की मतदाता सूची में जोड़ने का काम किया जा रहा है, जो बड़े पैमाने पर काम चल रहा है।

सोमवार (30 मार्च) टीएमसी राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने दावा किया था कि बीजेपी ने सिर्फ एक ही दिन में 30 हजार फॉर्म 6 जमा किए थे। ताकि अन्य राज्यों के लोगों को यहां का मतदाता बनाया जा सके।

Created On :   31 March 2026 8:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story