Maharashtra News: एकनाथ शिंदे के 'ऑपरेशन तुतारी' प्लान पर बीजेपी ने लगाई रोक, जानें क्या कहा?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे के 'ऑपरेशन टाइगर' के तहत चलाए जा रहे 'ऑपरेशन तुतारी' पर सियासत गरमाती हुई नजर आ रही है। ऑपरेशन तुतारी पर बीजेपी ने रोक लगा दी है। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को अब ये ऑपरेशन आगे बढ़ाने के लिए ज्यादा मुश्किल होने वाली है क्योंकि बीजेपी की तरफ से इस ऑपरेशन को रेड सिग्नल मिल गया है। बीजेपी आलाकमान ने एकनाथ शिंदे को सलाह दी है कि तुतारी यानी शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सांसद अगर महायुति में शामिल होने की सोच रहे हैं या होना चाहते हैं तो उनको उप मुख्यमतंत्री सुनेत्रा पवार के गुट से होकर ही आना चाहिए।
ठाकरे और पवार के कितने सांसदों से शिंदे का संपर्क?
जानकारी के मुताबिक, ऑपरेशन तुतारी के तहत ही शरद पवार गुट और शिवसेना उद्ध ठाकरे गुट के 6-6 सांसदों से शिंदे का संपर्क है। एकनाथ शिंदे इन 6 के 6 सांसदों को अपने पक्ष में लाने की तैयारी कर रहे हैं। अभई शिवसेना (शिंदे गुट) के पास 7 सांसद हैं और अगर दोनों गुटों के 6-6 सांसद आ जाते हैं, तो ये संख्या बढ़कर 19 हो जाएगी।
क्या है रणनीति के पीछे की चाल?
एकनाथ शिंदे ने इस ऑपरेशन के चलते 19 सांसदों के साथ राजनीतिक सौदेबाजी की ताकत को बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। इससे शिंदे गुट लोकसभा चुनाव 2029 में लगभग 19 सीटों पर दावा करने के लिए तैयार हो सकता है। हालांकि, बीजेपी की तरफ से इस रणनीति को रेड सिग्नल दे दिया गया है और अभी ग्रीन सिग्नल मिलने के आसार भी नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में देखना होगा कि एकनाथ शिंदे का ये ऑपरेशन कब सक्सेस पाता है।
Created On :   31 March 2026 3:02 PM IST












