असम विधानसभा चुनाव 2026: UCC लागू करेंगे, महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये देंगे...BJP ने मेनिफेस्टो में विद्यार्थियों के लिए क्या खास?

डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी तैयारियों में जुटी हुई है। बेजेपी जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। राज्य में सियासी हलचल के बीच पार्टी ने मंगलवार (31 मार्च) को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और सर्बानंद सोनोवाल, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, प्रदेश BJP अध्यक्ष दिलीप सैकिया और अन्य लोग यहां मौजूद रहे। भाजपा के मेनिफेस्टो में हर वर्ग के लिए वादे किए गए हैं। इसी के साथ पार्टी ने लोगों से यूसीसी (Uniform Civil Code) लागू करने का भी वादा किया है।
यह भी पढ़े -पश्चिम बंगाल की अशोकनगर विधानसभा सीट पर अब तक हुए 15 चुनाव, बीजेपी ने केवल एक उपचुनाव जीता, CPI (M) के गढ़ पर अब TMC का कब्जा
यह भी पढ़े -‘कभी पैर तुड़वाती, कभी सिर पर पट्टी बंधवा लेती', अमित शाह ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, विक्टिम कार्ड खेलने का लगाया आरोप
UCC लागू करने का वादा
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि हम असम में UCC लागू करेंगे, जिसमें छठी अनुसूची और ST क्षेत्रों को शामिल नहीं किया जाएगा। हम 'लव जिहाद' के खिलाफ कड़े कदम उठाएंगे। हम असम को बाढ़-मुक्त बनाने का प्रयास करेंगे और पहले दो वर्षों में हम 18,000 करोड़ रुपये खर्च करेंगे। हम अगले 5 वर्षों में 2 लाख नौकरियां प्रदान करेंगे।
कॉलेज बनाने का सपना
हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि हम एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज, एक विश्वविद्यालय, एक इंजीनियरिंग कॉलेज बनाना चाहते हैं।
हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि मेरा स्पष्ट आरोप है कि आपको (गौरव गोगोई) पाकिस्तान और ब्रिटेन में मौजूद अपनी संपत्तियों की जानकारी, साथ ही अपने बैंक खातों का विवरण ECI को देना चाहिए। हमारे पास काफी जानकारी मौजूद है।
महिलाओं से वादा
सीएम ने कहा कि हम मौजूदा लाभार्थियों को दूसरे चरण में 25,000 रुपये की आर्थिक सहायता देना चाहते हैं और 'मुख्यमंत्री महिला उद्यमिता योजना' का विस्तार करके 40 लाख 'लखपति बाइदेव' तैयार करना चाहते हैं। हम 'अरुणोदय योजना' के तहत मासिक सहायता को 1250 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये करने का प्रयास करेंगे।
Created On :   31 March 2026 11:55 AM IST













