केरल विधानसभा चुनाव 2026: कन्नूर पहुंचे राहुल गांधी, जनसभा को किया संबोधित, सबरीमाला मंदिर का मुद्दा उठा कर PM मोदी को घेरा

कन्नूर पहुंचे राहुल गांधी, जनसभा को किया संबोधित, सबरीमाला मंदिर का मुद्दा उठा कर PM मोदी को घेरा
राहुल गांधी केरल के दौरे पर हैं। उन्होंने कन्नूर में जनसभा को संबोधित कर पीएम मोदी पर जोरदान प्रहार किया है।

डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। केरल विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर सियासी हलचल बढ़ने लगी है। सभी पार्टियों जीतने के लिए पूरा जोर लगा रही हैं। वहीं, बयानबाजी का सिलसिला जारी है। इन सब के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी केरल के दौरे पर पहुंचे हैं। कांग्रेस सांसद ने कन्नूर में जनसभो को संबोधित कर भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने सबरीमाला मंदिर का मुद्दा उठाते हुए पीएम पर कड़ा तंज कसा।

जनसभा को संबोधित

कन्नूर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि जब हिंदू धर्म के तथाकथित रक्षक (प्रधानमंत्री) केरल आते हैं, तो वे सबरीमाला के बारे में कुछ भी नहीं कहते।

पीएम मोदी पर जोरदार प्रहार

उन्होंने आगे कहा कि BJP मुख्यमंत्री (पिनाराई विजयन) का समर्थन कैसे कर रही है? पहली बात, प्रधानमंत्री जहां भी जाते हैं, वे मंदिरों, धर्म और देवी-देवताओं के बारे में बात करते हैं। लेकिन जब प्रधानमंत्री केरल आते हैं, तो वे सबरीमाला मंदिर का मुद्दा नहीं उठाते। CPM नेताओं ने सबरीमाला मंदिर से सोना चुराया, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। हिंदू धर्म के तथाकथित रक्षक केरल आते हैं और सबरीमाला के बारे में कुछ भी नहीं कहते।

'पीएम कोई कार्रवाई नहीं कर रहे'

कांग्रेस सांसद ने कहा कि नरेंद्र मोदी केरल के मुख्यमंत्री को नियंत्रित करते हैं। केरल के मुख्यमंत्री जानते हैं कि नरेंद्र मोदी उनके मामलों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं; मुख्यमंत्री जानते हैं कि नरेंद्र मोदी के पास इस समय उन्हें जेल में डालने की चाबी है। आप कांग्रेस को नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए तो सुनेंगे, लेकिन आप केरल के मुख्यमंत्री को मोदी पर हमला करते हुए, या मोदी को केरल के मुख्यमंत्री पर हमला करते हुए कभी नहीं सुनेंगे।

Created On :   31 March 2026 1:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story