पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: चुनावी प्रचार में उतरे अधीर रंजन चौधरी, TMC उम्मीदवार नारू गोपाल मुखर्जी ने कहा सर्वाइवल के लिए मैदान में उतरे हैं, वे जीतकर न तो मुख्यमंत्री बनेंगे, न नेता प्रतिपक्ष

चुनावी प्रचार में उतरे अधीर रंजन चौधरी, TMC उम्मीदवार नारू गोपाल मुखर्जी ने कहा सर्वाइवल के लिए मैदान में उतरे हैं, वे जीतकर न तो मुख्यमंत्री बनेंगे, न नेता प्रतिपक्ष
बेहरामपुर से TMC उम्मीदवार नारू गोपाल मुखर्जी ने कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा अधीर रंजन चौधरी 25 साल से सांसद थे, वे 2024 में हारने से विधानसभा चुनाव में उतरे हैं। वे कोई विषय नहीं हैं, अगर वे कोई विषय होते तो 2024 में वे जीतते उनके पास कुछ नहीं है।

डिजिटल डेस्क, मुर्शिदाबाद। पश्चिम बंगाल के बरहमपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने चुनाव प्रचार किया, कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा लोगों से मिलने के लिए बाहर निकलना पड़ेगा, यही चुनाव के नियम होते हैं।

बेहरामपुर से TMC उम्मीदवार नारू गोपाल मुखर्जी ने कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा अधीर रंजन चौधरी 25 साल से सांसद थे, वे 2024 में हार गए और इसी कारण वे विधानसभा चुनाव में उतर रहे हैं। वे कोई विषय नहीं हैं, अगर वे कोई विषय होते तो 2024 में वे जीतते उनके पास कुछ नहीं है। वे अपने सर्वाइवल के लिए मैदान में उतरे हैं। वे जीतकर न तो मुख्यमंत्री बनेंगे, न नेता प्रतिपक्ष, यहां इस विधानसभा क्षेत्र में CPI(M) और कांग्रेस की कोई लड़ाई नहीं है। लड़ाई ममता बनर्जी और भाजपा में है, अधीर रंजन चौधरी यहां कोई मायने नहीं रखते, यहां हुमायूं कबीर की कोई भूमिका नहीं है, असदुद्दीन ओवैसी की भी कोई भूमिका नहीं है। यहां कांग्रेस, CPI(M) खत्म है। यहां लड़ाई भाजपा और TMC में है।

पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष व भवानीपुर और नंदीग्राम से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने महावीर जयंती पर महावीर मंदिर का दौरा किया। बीजेपी कैंडिडेंट ने कहा आज भगवान महावीर की जयंती है, यह यहां के जैन समाज का बहुत पुराना मंदिर है और उनकी आस्था का केंद्र है, मैंने यहां आकर पूजा-अर्चना की। सभी को महावीर जयंती की शुभकामनाएं। बंगाल में जो बर्बादी हो रही है, बंगाल उस बर्बादी से निकलकर आए यही प्रार्थना है।

Created On :   31 March 2026 2:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story