विधानसभा चुनाव 2026: आगामी चुनाव को लेकर पश्चिम बंगाल में कांग्रेस की बैठक संपन्न, अकेले चुनाव लड़ेंगी पार्टी

आगामी चुनाव को लेकर पश्चिम बंगाल में कांग्रेस की बैठक संपन्न, अकेले चुनाव लड़ेंगी पार्टी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के SIR मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में पेश होने को कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने नौटंकी कहा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर कांग्रेस की बैठक संपन्न हुई। पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा, आज बैठक हुई और उसमें सभी लोग मौजूद थे। विषय यह था कि पश्चिम बंगाल में आने वाले चुनाव में पार्टी नेताओं का क्या विचार है, कैसे आगे जाना चाहिए। सभी नेताओं ने अपनी राय दी, सभी की बाते सुनी गईं, लीडरशीप का यह विचार था कि इस बार पश्चिम बंगाल में हम अकेले चुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के SIR मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में पेश होने पर कहा, नौटंकी करने आई थीं,अगर सुप्रीम कोर्ट में कानूनी जंग लड़नी है तो खुद लड़ें, अपने साथ में करोड़ों रुपए खर्च करके 4-5 बैरिस्टर रखने की क्या जरूरत थी, SIR के खिलाफ सबसे पहले राहुल गांधी ने आवाज बुलंद की थी।

Created On :   5 Feb 2026 6:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story