महावीर जैन जयंती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोबा तीर्थ में सम्राट संप्रति संग्रहालय का उद्घाटन किया और सभी को शुभकामनाएं दी

डिजिटल डेस्क,गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोबा तीर्थ में महावीर जैन आराधना केंद्र परिसर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का उद्घाटन किया। महावीर जयंती के अवसर पर पीएम मोदी आयोजित भारत विरासत महोत्सव' कार्यक्रम में शामिल हुए। अशोक के पोते सम्राट संप्रति के नाम पर रखा गया यह संग्रहालय जैन धर्म की समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को प्रदर्शित करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा आज महावीर जयंती के पावन पर्व पर मुझे इस पवित्र जैन तीर्थ आने का सौभाग्य मिला है.मैं कोबा तीर्थ से सभी को महावीर जयंती की शुभकामनाएं देता हूं। इस मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़े -केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सीएम योगी आदित्यनाथ सहित कई मुख्यमंत्रियों ने दी महावीर जयंती की शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महावीर जयंती के अवसर पर आयोजित 'भारत विरासत महोत्सव' कार्यक्रम के दौरान कोबा तीर्थ में सम्राट संप्रति संग्रहालय का उद्घाटन किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा मुझे खुशी है कि हजारों वर्ष की भारतीय विरासत, जैन धर्म का समयातीत ज्ञान, हमारी धरोहरें और उनसे मिलने वाली प्रेरणाएं, उन्हें आने वाली सदियों तक अमर बनाने के लिए, उन्हें नए और आधुनिक रूप में अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए हमारे संतों ने इस जैन हेरिटेज म्यूजियम की संकल्पना की। आज यह संकल्पना एक भव्य रूप में साकार हो रही है। यह सम्राट संप्रति संग्रहालय, जैन दर्शन, भारतीय संस्कृति और हमारी प्राचीन धरोहर का एक पवित्र केंद्र बना है। मैं इस अद्वितीय प्रयास के लिए हमारे सभी जैन संतों का अभिनंदन करता हूं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा जहां एक ओर कुछ शासकों ने हिंसा को हथियार बनाकर शासन किया, वहीं सम्राट संप्रति ने सिंहासन पर बैठकर अहिंसा का विस्तार किया। उन्होंने सत्य, अस्तेय और अपरिग्रह का प्रचार-प्रसार किया। इतने निस्वार्थ भाव से शासन को सेवा का माध्यम मानकर जीवन जीना, यह सीख हमें भारत के अतीत से ही मिलती है।
Created On :   31 March 2026 12:19 PM IST












