Bihar News: नीतीश कुमार के इस्तीफे पर अशोक चौधरी की आंखें हुईं नम, कहा- 'हो सकता है उन्होंने फैसला कुछ...'

नीतीश कुमार के इस्तीफे पर अशोक चौधरी की आंखें हुईं नम, कहा- हो सकता है उन्होंने फैसला कुछ...
नीतीश कुमार के इस्तीफा देने पर अशोक चौधरी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार ने विकास की लकीर खींची है।

डिजिटल डेस्क, पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एमएलसी पद से इस्तीफा दिया है और इसके बाद से अब वे राज्यसभा जाएंगे। वहीं, कुछ दिनों के बाद वे सीएम पद से इस्तीफा भी देंगे। उनके इस फैसले के दौरान ही 30 मार्च (सोमवार) को जेडीयू के मंत्री और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी नेता अशोक चौधरी खूब रोते हुए नजर आए हैं। साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार को लेकर कई बातें भी कही हैं।

क्या बोले अशोक चौधरी?

अशोक चौधरी ने रोते हुए नीतीश कुमार की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार ने विकास की लकीर खींची है। अब जो भी आएगा उसके लिए बहुत ही बड़ी चुनौती होगी। साथ ही उनकी तरह काम करना, घोर से घोर विरोधी के लिए सम्मान रखना बहुत ही बड़ी बात है। हमको ऐसा नहीं लगता है कि उस तरह की सोच वाले नेता नए जेनरेशन में आएंगे। उन्होंने आगे कहा है कि ना नीतीश कुमार पैदा हुआ था और ना ही नीतीश कुमार पैदा होगा।

अशोक चौधरी ने आगे क्या कहा?

अशोक चौधरी से सवाल किया गया कि नीतीश कुमार के बिना अब कैसे काम करेंगे। तो इस पर अशोक चौधरी ने कहा है कि सेशन चलेगा तो नीतीश कुमार दिल्ली जाएंगे। इसके बाद तो वे बिहार में ही रहने वाले हैं। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष तो रहेंगे ही। इसके बाद उनके मार्गदर्शन में ही बिहार चलेगा। अब ये है कि नीतीश कुमा के बिना सदन चलेगा।

नीतीश कुमार ने बहुत सम्मान दिया- अशोक

अशोक चौधरी ने कहा है कि उन्होंने बहुत ही ज्यादा सम्मान दिया है। प्यार दिया है। हम अकेले ऐसे नेता नहीं हैं जो हिंदुस्तान में जो दलित परिवार से आते हैं। हमें बिना किसी सदन के सदस्य रहे नीतीश कुमार ने मंत्री बनाया है। जब फिर से नई सरकार बनी तो उन्होंने मंत्री बनाया था। अशोक चौधरी ने ये भी कहा है कि राजनीति में रहकर जितना एक पिता अपने पुत्र को प्यार देता है उतना ही नीतीश कुमार ने हमें दिया है।

Created On :   30 March 2026 4:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story