बिहार सियासत: नीतीश कुमार के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी हुए भावुक, अगले सीएम को लेकर अटकलें तेज

नीतीश कुमार के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी हुए भावुक, अगले सीएम को लेकर अटकलें तेज
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को एमएलसी पद से इस्तीफा दिया। इसे लेकर अब पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने प्रतिक्रिया दी है।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को एमएलसी पद से इस्तीफा दिया। इसे लेकर अब पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'तहरा जईसन केहू नईखें, तू बे-जोड़ बाड़ा हो…आपके मार्गदर्शन से ही बिहार चलेगा नीतीश जी। आप इस नए बिहार के सृजनकर्ता हैं।'

नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद सीएम फेस की चर्चांए तेज

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद एक नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चांए तेज है। सीएम नीतीश कुमार के करीबी सहयोगी पिछले कुछ समय से संवैधानिक प्रावधानों का जिक्र करते हुए संकेत दिए हैं कि कोई व्यक्ति विधानसभा या विधान परिषद का सदस्य न रहने के बाद भी छह महीने तक मुख्यमंत्री पद पर बना रह सकता है। दिग्गज मंत्री श्रवण कुमार जैसे नेताओं के इस तरह के बयानों ने इन अटकलों का बाजार गरम कर दिया है।

बिहार के सियासी गलियारों में चर्चा है कि जेडीयू जिसके पास भारतीय जना पार्टी (बीजेपी) से केवल चार विधायक कम है। हालांकि, अपने सहयोगी दल को मुख्यमंत्री पद का दावा करने की अनुमति देने से पहले कड़ा रुख अपना सकती है। एनडीए के सूत्रों का कहना है कि नीतीश कुमार, जिन्हें अगले महीने की शुरुआत में राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ दिलाई जा सकती है, लंबे समय तक सत्ता में बने नहीं रहेंगे। उनका मानना है कि हिंदू पंचांग के अनुसार अशुभ माने जाने वाले खरमास (14 अप्रैल तक) के बाद ही नेतृत्व परिवर्तन संभव है।

सीएम की रेस में सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे

बता दें, बिहार में अगले मुख्यमंत्री बनने की रेस में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नाम की चर्चांए सबसे आगे हैं। उनके पास गृह विभाग का जिम्मा हैं। बता दें, सम्राट चौधरी कोइरी समाज से ताल्लुक रखते हैं। यह राज्य का एक प्रभावशाली अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय है। अब तक किसी एक दल के साथ स्थायी रूप से नहीं जुड़ रहा है। वहीं, इसके विपरीत यादव समुदाय को लालू प्रसाद के राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) का मजबूत समर्थक माना जाता है, जबकि कुर्मी समुदाय नीतीश कुमार को अपना नेता मानता रहा है। इसके अलावा नित्यानंद राय का नाम भी चर्चा में है, जो पूर्व प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष रह चुके हैं और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के रूप में कार्यरत हैं।

वहीं, बीजेपी के कुछ दिग्गज नेताओं का मानना है कि सम्राट चौधरी को संघ के भीतर उतना समर्थन नहीं मिल सकता, क्योंकि वह 2017 में बीजेपी में शामिल होने से पहले करीब दो दशक तक आरजेडी और जेडीयू में रहे हैं।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री का चयन किया जाएगा। हालांकि, दिल्ली नेतृत्व के बाद ही सीएम पद को लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा। सीएम के चयन प्रक्रिया के तौर पर राजस्थान का जिक्र किया जा रहा है। जब राजस्थान में पहली बार विधायक बने भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाया गया था। जबकि, जेडीयू के सूत्रों का कहना है कि वे नई सरकार में "उचित हिस्सेदारी" पर जोर देंगे। इसके अलावा हाल ही में पार्टी में सक्रिय हुए नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को उपमुख्यमंत्री पद के लिए आगे बढ़ाया जा सकता है।

Created On :   30 March 2026 6:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story