Bihar Politics: CM नीतीश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा, नए CM को लेकर चर्चा तेज, नितिन नबीन ने भी किया रिजाइन

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार (30 मार्च) को विधान परिषद से रिजाइन कर दिया है। साथ ही, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी MLA (विधायक) पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राजधानी पटना की बांकीपुर सीट से जीत दर्ज की थी। आपको बता दें कि, नीतीश कुमार 16 मार्च को राज्यसभा सदस्य के रूप में चुने गए थे। माना जा रहा है कि वह बहुत जल्द सीएम पद से भी रिजाइन कर देंगे। इस वक्त बिहार की राजनीति में हलचल तेज है। राज्य के नए सीएम को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
यह भी पढ़े -औसग्राम में अपनी खोई हुई चुनावी जमीन पाने की तलाश में लेफ्ट फ्रंट-कांग्रेस,वोट बैंक बढ़ने के बाद भी यहां TMC को यहां हराना बीजेपी को बड़ी चुनौती
नितिन नबीन ने किया पोस्ट
नितिन नबीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट के जरिए इस्तीफे की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझे जो नई भूमिका दी है, उसके माध्यम से भी मैं अपने क्षेत्र और बिहार के विकास के लिए सदैव तत्पर एवं संकल्पित रहूंगा। मेरे कार्यकर्ताओं और बिहार की जनता के साथ मेरा जो अटूट संबंध है, वह सदैव बना रहेगा और मुझे हमेशा नई ऊर्जा, प्रेरणा और मार्गदर्शन देता रहेगा।
बांकीपुर और बिहार के मेरे सभी परिवारजन एवं कार्यकर्ता साथी,जनवरी 2006 में पिताजी के आकस्मिक निधन के बाद पार्टी ने मुझे पटना पश्चिम से उपचुनाव लड़ने का अवसर दिया और दिनांक 27 अप्रैल 2006 को मैं पहली बार पटना पश्चिम क्षेत्र से निर्वाचित होकर सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन की शुरुआत… pic.twitter.com/IHhLpd0aJD— Nitin Nabin (@NitinNabin) March 30, 2026
यह भी पढ़े -पश्चिम बंगाल की अशोकनगर विधानसभा सीट पर अब तक हुए 15 चुनाव, बीजेपी ने केवल एक उपचुनाव जीता, CPI (M) के गढ़ पर अब TMC का कब्जा
नीतीश कितनी बार पहुंचे विधान परिषद?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2006 से लगातार विधान परिषद के सदस्य रहे हैं। 7 मई 2024 को वह चौथी बार परिषद में पहुंचे थे और उनका कार्यकाल 2030 को पूरा होना था। लेकिन 16 मार्च 2026 को राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद अब उन्होंने परिषद की सीट छोड़ दी है। 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथग्रहण की आशंका जताई जा रही है।
Created On :   30 March 2026 10:36 AM IST













