Bihar Politics: जेल से रिहा होने के बाद पहली बार सीएम नीतीश कुमार से अनंत सिंह ने की मुलाकात, इस मुद्दे पर की चर्चा

जेल से रिहा होने के बाद पहली बार सीएम नीतीश कुमार से अनंत सिंह ने की मुलाकात, इस मुद्दे पर की चर्चा
बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जेडीयू के बाहुलबली विधायक अनंत सिंह ने रविवार को मुलाकात की।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जेडीयू के बाहुलबली विधायक अनंत सिंह ने रविवार को मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि वे सिर्फ सीएम नीताश कुमार से मिलने पहुंचे थे और उन्हें प्रणाम किया। यह चर्चा उन्होंने अपनी गाड़ी में की है। इस दौरान उन्होंने मीडिया ने उनसे पूछा कि नीतीश कुमार कल अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे रहे हैं? इस पर उन्होंने कहा, "इच्छा तो सबको थी, लेकिन वह नहीं माने, तो क्या इच्छा रहेगी?"

निशांत के सवाल पर चुप्पी साधी

इसके अलावा अनंत सिंह ने स्पष्ट करते हुए बताया कि इस मुलाकात के दौरान ज्यादा बातचीत नहीं हुई हैं। हालांकि, उन्होंने नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के सवाल पर कुछ भी नहीं कहा है। इसके बाद उन्होंने ड्राइवर को गाड़ी चलाने के लिए कहा दिया है। बताते चलते हैं कि हाल ही के दिनों में अनंत सिंह बेऊर जेल से रिहा हुए हैं।

केंद्रीय मंत्री से हुई थी मुलाकात

अनंत सिंह के जेल से बाहर आने के बाद सीएम नीतीश कुमार के साथ यह उनकी पहली मुलाकात थी। जानकारी के मुताबिक, अनंत सिंह ने बीते शनिवार को केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से भी मुलाकात की थी। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात पटना में हुई थी। जहां पर कई अहम मुद्दों पर दोनों नेताओं ने बातचीत की थी।

नीतीश कुमार कब देंगे सीएम पद से इस्तीफा

दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। ऐसे में अब वे अब जल्द ही मुख्यमंत्री पद छोड़ने वाले हैं। बताया जा रहा है कि कल यानी 30 मार्च, 2026 को नीतीश कुमार एमएलसी पद से इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि वे मुख्यमंत्री पद छोड़ रहे हैं।

Created On :   29 March 2026 8:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story