पूरी तैयारी के बावजूद नितिन नवीन का इस्तीफा टला, बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने बताई वजह

पूरी तैयारी के बावजूद नितिन नवीन का इस्तीफा टला, बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने बताई वजह
बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का राज्यसभा का निर्वाचन होने के बाद रविवार को वे विधायक पद से इस्तीफा देने वाले थे, क्योंकि नियम के मुताबिक एक ही पद पर रहना होता है। लेकिन पूरी तैयारी के बावजूद ऐसा नहीं हो सका।

पटना, 29 मार्च (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का राज्यसभा का निर्वाचन होने के बाद रविवार को वे विधायक पद से इस्तीफा देने वाले थे, क्योंकि नियम के मुताबिक एक ही पद पर रहना होता है। लेकिन पूरी तैयारी के बावजूद ऐसा नहीं हो सका।

उन्होंने कहा कि शनिवार को उन्हें प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी से सूचना मिली थी कि नितिन नवीन रविवार को अपने विधायक पद से इस्तीफा देंगे। इसके लिए उन्हें भी मौजूद रहना होगा। इसके लिए वह कल रात ही दिल्ली दौरे से वापस आ गए थे। लेकिन अचानक खबर मिली कि किसी कार्यक्रम की वजह से नितिन नवीन डिब्रूगढ़, असम चले गए हैं, जहां उनकी एक बैठक भी थी और चुनाव प्रक्रिया भी शुरू हो गई थी। इसी वजह से उनका इस्तीफा आज नहीं हो पाया।

प्रेम कुमार ने कहा कि हमें आशा है कि जल्द ही उनका इस्तीफा मिल जाएगा। उन्होंने ये भी बताया कि 14 दिन के प्रावधान के तहत 30 मार्च तक की डेडलाइन है, जिसके अनुसार नितिन नवीन इस्तीफा दे सकते हैं। आज 29 मार्च है और अभी समय है, इसलिए लोगों को धैर्य रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ससमय उनका इस्तीफा मिल जाएगा। बिहार विधानसभा की नियमावली के अनुसार, इस्तीफा व्यक्तिगत रूप से आकर देना होता है, इसलिए नितिन नवीन भी व्यक्तिगत रूप से ही इस्तीफा देंगे और जैसे ही होगा, आगे की जानकारी दी जाएगी।

इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भी 30 मार्च को इस्तीफा देने की खबरें आ रही हैं। इस पर प्रेम कुमार ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है और सीएम सचिवालय से ही इस बारे में सही जानकारी मिल सकती है। उन्होंने कहा कि सीएम के इस्तीफे को लेकर काफी खबरें मीडिया में आ रही हैं, लेकिन अभी इस बारे में उन्हें कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   29 March 2026 11:13 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story