'फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जम्मू-कश्मीर जाग गया है', हाफ मैराथन के आयोजन पर बोलीं नुजहत गुल

फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जम्मू-कश्मीर जाग गया है, हाफ मैराथन के आयोजन पर बोलीं नुजहत गुल
पर्यटन विभाग और खेल परिषद की अगुवाई में रविवार को जम्मू-कश्मीर में जम्मू हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। इस मैराथन का मकसद युवाओं के बीच नशामुक्ति जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा। इस मैराथन में एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन भी शामिल हुए। जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल की सचिव नुजहत गुल ने कहा कि इस मैराथन में शामिल होकर लोगों ने दिखाया है कि फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जम्मू-कश्मीर जागरूक है।

जम्मू, 29 मार्च (आईएएनएस)। पर्यटन विभाग और खेल परिषद की अगुवाई में रविवार को जम्मू-कश्मीर में जम्मू हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। इस मैराथन का मकसद युवाओं के बीच नशामुक्ति जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा। इस मैराथन में एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन भी शामिल हुए। जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल की सचिव नुजहत गुल ने कहा कि इस मैराथन में शामिल होकर लोगों ने दिखाया है कि फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जम्मू-कश्मीर जागरूक है।

नुहजत गुल ने 'आईएएनएस' के साथ बात करते हुए कहा, "सबसे बड़ा बदलाव यह है कि बारिश होने के बावजूद लोगों ने इस मैराथन में हिस्सा लिया। सबसे बड़ी बात यह है कि जिन्हें इस मैराथन में दिलचस्पी है वो यहां आकर दौड़ रहे हैं, लेकिन जो ऐसा नहीं कर पा रहे हैं वो भी जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल को सपोर्ट करने के लिए यहां खड़े हैं। यह इस बात का संकेत देता है कि फिटनेस, खेल, स्वास्थ्य और अच्छी जीवनशैली के प्रति जम्मू-कश्मीर जाग गया है।"

वहीं, जम्मू-कश्मीर के कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि इस मैराथन से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा, "इस मैराथन से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और भाईचारा का संदेश जाएगा। आने वाले दिनों में ज्यादा से ज्यादा ऐसे इवेंट्स होंगे। अगले साल आईपीएल करवाना है। वॉटर स्पोर्ट्स का आयोजन अलग स्तर पर करेंगे। हम हर जगह खेलों के लिए सुविधाएं प्रदान करने वाले हैं। ड्रग्स के खिलाफ हम सभी को मिलकर लड़ना है। जो भी इसमें लिप्त है, वह देशद्रोही है। ऐसे लोगों को हम बिल्कुल नहीं छोड़ेंगे।"

बॉलीवुड एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन ने भी इस हाफ मैराथन में शामिल होने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि इस मैराथन में शामिल होकर उन्हें काफी मजा आया। मिलिंद ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों का उत्साह और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का भी इस मैराथन में शामिल होते देख काफी अच्छा लगा। हालांकि, वह अचानक हुई बारिश से थोड़े हैरान नजर आए। जम्मू-कश्मीर के पर्यटन विभाग के जॉइंट डायरेक्टर एजाज पटेल ने कहा कि लोगों का उत्साह इसी बात से पता चलता है कि बारिश के बावजूद लोग इस मैराथन में शामिल होने पहुंचे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   29 March 2026 11:29 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story