नितिन नवीन, भूपेंद्र पटेल, विष्णु देव साय और ब्रजेश पाठक समेत भाजपा नेताओं ने सुनी 'मन की बात'

नितिन नवीन, भूपेंद्र पटेल, विष्णु देव साय और ब्रजेश पाठक समेत भाजपा नेताओं ने सुनी मन की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का 132वां संस्करण देशभर में सुना गया। असम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, गुजरात, असम, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों, भाजपा सांसदों और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम को सुना।

नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का 132वां संस्करण देशभर में सुना गया। असम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, गुजरात, असम, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों, भाजपा सांसदों और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम को सुना।

असम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री ने विभिन्न विषयों और व्यक्तिगत प्रयासों पर ध्यान दिया है। उन्होंने वैश्विक परिस्थितियों का हवाला देते हुए आश्वस्त किया कि देश सामान्य स्थिति में है और सरकार हर नागरिक की जरूरतों का ध्यान रख रही है।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और अन्य नेता अहमदाबाद में 'मन की बात' का 132वां संस्करण सुनते हुए दिखाई दिए। वहीं, राजस्थान के मुख्यमंत्री और भाजपा अध्यक्ष मदन राठौर ने कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा एक नागरिक के उदाहरण का उल्लेख किया, जिसने सोलर पैनल से अपनी आजीविका मजबूत की।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हर महीने अंतिम रविवार को पूरे देशवासी इस कार्यक्रम का इंतजार करते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में किसानों द्वारा किए जा रहे जल संरक्षण प्रयासों का जिक्र किए जाने की प्रशंसा की और प्रदेशवासियों से सूर्यघर बिजली योजना अपनाने का आग्रह किया।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह प्रयास गैर-राजनीतिक विषयों को लाकर देश को एकजुटता और सकारात्मकता का संदेश देने का अद्भुत उदाहरण है।

बिहार में भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी और पश्चिम बंगाल में भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने भी इस कार्यक्रम को सुना और प्रधानमंत्री की पहल की सराहना की। अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि इस समय वैश्विक संकट में राजनीति नहीं करनी चाहिए और देशवासियों को सकारात्मक संदेश मिलना चाहिए।

भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री ने 'मन की बात' के माध्यम से तीन-चार महत्वपूर्ण बुनियादी मुद्दों पर चर्चा की, जिनमें मत्स्य पालन, जल संरक्षण और सौर ऊर्जा शामिल हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश के छोटे और बड़े शहरों में प्रगति स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। घरों की छतों पर सोलर पैनल लगे हुए हैं और 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' का लाभ देश के हर कोने में महसूस किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का 132वां संस्करण सुना और इसे देशवासियों के लिए प्रेरक बताया। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों में साहस और सकारात्मक सोच भरने का काम किया है। उत्तर प्रदेश के आम जनमानस में एक सकारात्मक लहर गई है। संकट चाहे जैसा भी हो, देश शीघ्र उभरकर सामने आएगा।"

भाजपा के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने 'मन की बात' के 132वें एपिसोड में देशवासियों को संदेश देते हुए कहा कि उन्हें हर महीने देश के अलग-अलग हिस्सों से ढेरों संदेश मिलते हैं। इन संदेशों से यह पता चलता है कि दूर-दराज के इलाकों में लोग कितनी बेसब्री से कार्यक्रम का इंतज़ार करते हैं। प्रधानमंत्री ने इसे सिर्फ एक रेडियो कार्यक्रम नहीं बल्कि सभी के बीच साझा संवाद बताया और कहा कि लोगों के विचार और अनुभव इसे लगातार बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   29 March 2026 12:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story