बिहार ट्रक ने पुलिस जीप में मारी जोरदार टक्कर, तीन पुलिसकर्मी घायल

बिहार  ट्रक ने पुलिस जीप में मारी जोरदार टक्कर, तीन पुलिसकर्मी घायल
बिहार के गोपालगंज जिले में रविवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गश्ती पर निकली पुलिस जीप को एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

गोपालगंज, 29 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के गोपालगंज जिले में रविवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गश्ती पर निकली पुलिस जीप को एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

बताया गया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस की जीप पलट गई, जिसमें सवार तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के बंजारी मोड़ के पास की बताई जा रही है। यह घटना उस समय हुई जब नगर थाना की पुलिस टीम राष्ट्रीय राजमार्ग -27 पर रात्रि गश्ती कर रही थी। सुबह के समय जैसे ही पुलिस जीप बंजारी मोड़ के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने नियंत्रण खो दिया और सीधे जीप को टक्कर मार दी।

टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। घायल पुलिसकर्मियों में तारकेश्वर सिंह, मोहम्मद फारूक और सत्येंद्र यादव शामिल हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना के अन्य पुलिस घटनास्थल पहुंचे और घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चिकित्सकों के मुताबिक, सभी पुलिसकर्मियों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। इस हादसे में पुलिस की जीप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। बताया जा रहा है कि नगर थाना की पुलिस रात्रि गश्ती पर निकली थी। फिलहाल नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार ट्रक और चालक की तलाश की जा रही है।

इधर स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में हादसों की संख्या बढ़ गई है।

--आईएएनएस

एमएनपी/एएस

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   29 March 2026 11:20 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story