हार के डर से घबराईं ममता बनर्जी, बिहार की तरह ही पश्चिम बंगाल में भी बनेगी 'डबल इंजन' की सरकार गुलाम अली खटाना

हार के डर से घबराईं ममता बनर्जी, बिहार की तरह ही पश्चिम बंगाल में भी बनेगी डबल इंजन की सरकार  गुलाम अली खटाना
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ममता बनर्जी पर दिए बयान के बाद भाजपा के राज्यसभा सदस्य गुलाम अली खटाना ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ममता बनर्जी पर दिए बयान के बाद भाजपा के राज्यसभा सदस्य गुलाम अली खटाना ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

गुलाम अली खटाना ने आईएएनएस से कहा कि जैसे बिहार में जनता ने फैसला किया, वैसे ही अब पश्चिम बंगाल के लोग भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और कार्यक्रमों का समर्थन करने का मन बना चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि राज्य में डबल इंजन सरकार बनने जा रही है, जिससे अवैध घुसपैठ और कानून-व्यवस्था की समस्याओं से निपटा जा सकेगा।

ममता बनर्जी द्वारा मतदाताओं से पोलिंग बूथ पर बर्तन या अन्य सामान लेकर पहुंचने की अपील पर भी खटाना ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस तरह की बातें उनकी चुनाव से पहले की घबराहट को दर्शाती हैं। यह बयान इस बात का संकेत है कि ममता बनर्जी हार को लेकर चिंतित हैं और घबराई हुई हैं।

वहीं, एलपीजी सप्लाई को लेकर भी उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बावजूद भारत में एलपीजी की आपूर्ति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। कई टैंकर देश में पहुंच चुके हैं जबकि कई रास्ते में हैं।

इस पर गुलाम अली खटाना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 140 करोड़ देशवासियों के लिए 24 घंटे काम कर रहे हैं। यह एक गंभीर वैश्विक संकट है लेकिन युद्ध केवल विनाश लाता है। भारत हमेशा से यह अपील करता रहा है कि किसी भी विवाद का समाधान कूटनीति और बातचीत के जरिए होना चाहिए।

बंगाल चुनाव और अंतरराष्ट्रीय हालात को लेकर राजनीतिक बयानबाजी के बीच भाजपा नेताओं ने एक तरफ जहां राज्य में बदलाव का दावा किया, वहीं वैश्विक संकट पर शांति व संवाद की जरूरत पर जोर दिया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   29 March 2026 2:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story