आईपीएल 2026 मुंबई के ये 5 खिलाड़ी बन सकते हैं केकेआर के लिए बड़ा 'सिरदर्द'

आईपीएल 2026 मुंबई के ये 5 खिलाड़ी बन सकते हैं केकेआर के लिए बड़ा सिरदर्द
आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला रविवार को मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जाएगा। आइए आपको मुंबई के उन 5 खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जो इस मुकाबले में केकेआर के लिए बड़ा सिरदर्द साबित हो सकते हैं।

नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला रविवार को मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जाएगा। आइए आपको मुंबई के उन 5 खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जो इस मुकाबले में केकेआर के लिए बड़ा सिरदर्द साबित हो सकते हैं।

रोहित शर्मा: मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को केकेआर के खिलाफ खेलना काफी पसंद आता है। रोहित आईपीएल में कोलकाता के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भी दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 35 पारियों में 1083 रन बनाए हैं। रोहित का अगर बल्ला चला, तो केकेआर के गेंदबाजों के लिए उन्हें रोक पाना आसान नहीं होगा।

रयान रिकेल्टन: आईपीएल 2025 में साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी रयान रिकेल्टन ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया था। उन्होंने 14 मुकाबलों में 150 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 388 रन बनाए थे। रिकेल्टन की हालिया फॉर्म भी काफी अच्छी चल रही है। टी20 विश्व कप 2026 में भी उन्होंने 8 मुकाबलों में 170 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 228 रन बनाए थे। रिकेल्टन केकेआर के गेंदबाजों के लिए खासतौर पर पावरप्ले में बड़ा सिरदर्द बन सकते हैं।

सूर्यकुमार यादव: मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को वानखेड़े का मैदान खूब पसंद आता है। इस ग्राउंड पर उन्होंने 39 पारियों में 165 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 1,394 रन बनाए हैं। सूर्यकुमार वानखेड़े में दो शतक और 11 अर्धशतक लगा चुके हैं। सूर्यकुमार अगर अच्छी लय में नजर आए, तो केकेआर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

जसप्रीत बुमराह: मुंबई के गेंदबाजी अटैक की रीढ़ की हड्डी माने जाने वाले जसप्रीत बुमराह कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाजों के लिए कड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं। बुमराह पावरप्ले के साथ-साथ अंतिम ओवरों में भी अपनी शानदार गेंदबाजी से मैच का रुख पलटने का दमखम रखते हैं। बुमराह का रिकॉर्ड वानखेड़े में शानदार रहा है।

शेरफेन रदरफोर्ड: गुजरात टाइटंस से ट्रेड किए गए वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड से केकेआर के गेंदबाजों को बचकर रहना होगा। रदरफोर्ड ने पिछले सीजन में खेले 13 मुकाबलों में 157 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 291 रन बनाए थे। रदरफोर्ड अपनी तूफानी बल्लेबाजी के दम पर किसी भी समय मैच को पलटने की काबिलियत रखते हैं। रदरफोर्ड का इस्तेमाल मुंबई इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर कर सकती है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   29 March 2026 3:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story