गर्मियों में मिलने वाली संजीवनी है कुंदरू, दिल से लेकर पेट का रखेगा का ख्याल

गर्मियों में मिलने वाली संजीवनी है कुंदरू, दिल से लेकर पेट का रखेगा का ख्याल
प्रकृति हमें कुछ ऐसी सब्जियां देती है जो दिखने और खाने में भले ही ज्यादा स्वादिष्ट नहीं होती हैं, लेकिन वह गुणों का खजाना होती हैं।

नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। प्रकृति हमें कुछ ऐसी सब्जियां देती है जो दिखने और खाने में भले ही ज्यादा स्वादिष्ट नहीं होती हैं, लेकिन वह गुणों का खजाना होती हैं।

गर्मियों के सीजन के साथ ही बाजार में कुंदरू आसानी से मिल जाता है। परवल की तरह दिखने वाला कुंदरू कई रोगों और हार्मोन को नियंत्रित करने में लाभकारी है। कुंदरू में फाइबर, विटामिन ए और सी भरपूर मात्रा में मिल जाते हैं और इसकी सब्जी आसानी से बनकर तैयार भी हो जाती है।

कुंदरू में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पेट और शुगर दोनों का ध्यान रखता है। इसकी सब्जी का सेवन करने से खाना खाने के बाद अचानक बढ़ने वाली शुगर नियंत्रित रहती है। यही कारण है कि इस सब्जी को मधुमेह के रोगियों के लिए संजीवनी कहा गया है। पाचन में आसान होने से जल्दी पच भी जाती है और पेट को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। बच्चों से लेकर बुजुर्गों के लिए यह सब्जी फायदेमंद है।

कुंदरू हृदय और कोलेस्ट्रॉल दोनों के लिए लाभकारी है। यह शरीर में बुरे कोलेस्ट्रॉल को बनने से रोकता है और नसों की ब्लॉकेज का खतरा भी कम करता है। अगर आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ रहता है, तो इसका सेवन हफ्ते में तीन बार कर सकते हैं। इसके अलावा कुंदरू में फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और पचने में हल्का रहता है।

अगर कब्ज की परेशानी रहती है, तो कुंदरू का सेवन दवा की तरह काम करेगा। यह पुरानी से पुरानी कब्ज को तोड़ने की क्षमता रखता है। कुंदरू में विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है, और यही कारण है कि कुंदरू के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। यह मौसम बदलने के साथ होने वाले छोटे-छोटे रोगों से सुरक्षा प्रदान करता है। इसके अलावा, विटामिन सी और विटामिन ए बालों और स्किन के लिए भी लाभकारी हैं। विटामिन सी और विटामिन ए बालों और त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करते हैं।

कुंदरू की चाहे तो सब्जी बनाकर खा सकते हैं, लेकिन अगर कुंदरू का पूरा पोषण लेना है तो इसको भाप में पकाकर हल्का फ्राई कर कम मसालों के साथ खा सकते हैं। यह भले ही स्वाद में बेहतरीन नहीं होगा, लेकिन सेहत के लिए किसी खजाने से कम नहीं है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   29 March 2026 2:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story