Congress West Bengal Candidate List: कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों की सूची की जारी, पहली लिस्ट में 284 प्रत्याशियों के नाम किए शामिल

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस पहली लिस्ट में पार्टी ने कुल 284 प्रत्याशियों के नाम शामिल किए हैं। इस सूची में कांग्रेस ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके अधीर रंजन चौधरी का नाम शामिल किया गया है। पार्टी ने उन्हें राज्य की बहरामपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है।
पूर्व राज्यसभा सांसद को दिया टिकट
कांग्रेस ने रविवार (29 मार्च) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 284 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। इन नामों में मौसम नूर का नाम भी शामिल किया गया है, जो संसद के उच्च सदन राज्यसभा में सांसद रह चुकी है। इनका हाल में राज्यसभा का कार्यकाल समाप्त हुआ है। उनका यह कार्यकाल खत्म होने के बाद पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए नई जिम्मेदारी सौंपी है। वह राज्य की मालतीपुर सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही है।
पश्चिम बंगाल कांग्रेस उम्मीदवार लिस्ट
पश्चिम बंगाल में कब होंगे चुनाव?
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 दो चरणों में होंगे। पहले चरण की वोटिंग 23 अप्रैल को होगी, जबकि दूसरे चरण के मतदान 29 मई को डाले जाएंगे। इनके नतीजे 4 मई को जारी किए जाएंगे। बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में वोटिंग 8 चरणों में हुई थीं। जो 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच कराई गई थी।
Created On :   29 March 2026 8:10 PM IST












