बिहार CM इस्तीफा और सियासी बयानबाजी: राज्यसभा में निर्वाचित होने के बाद नीतीश कुमार के सीएम पद से इस्तीफा देने का अंतिम दिन आज करेंगे विचार

राज्यसभा में निर्वाचित होने के बाद नीतीश कुमार के सीएम पद से इस्तीफा देने का अंतिम दिन आज करेंगे विचार
बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने CM इस्तीफे पर कहा अगर आज अंतिम तिथि है तो विचार करेंगे। जब राज्यसभा में निर्वाचित हो गए हैं, कुछ न कुछ निर्णय लेंगे। पीके ने कहा बिहार में मुख्यमंत्री का चेहरा वो होगा जिसे प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह चाहेंगे। जिस व्यक्ति को 202 विधायकों का समर्थन होगा वो CM पद छोड़कर राज्यसभा नहीं जाएगा,

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के सवाल पर बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा अगर आज अंतिम तिथि है तो विचार करेंगे। जब राज्यसभा में निर्वाचित हो गए हैं, कुछ न कुछ निर्णय लेंगे।

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा बिहार में मुख्यमंत्री का चेहरा वो होगा जिसे प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह चाहेंगे। जिस व्यक्ति को 202 विधायकों का समर्थन होगा वो मुख्यमंत्री का पद छोड़कर राज्यसभा नहीं जाएगा, नीतीश कुमार शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ न चुनाव से पहले थे और न अभी हैं इसीलिए उन्हें हटाया जा रहा है। लेकिन लोगों के साथ ये धोखा किसने किया? नीतीश कुमार ने किया, उनके दल ने किया, भाजपा के उन नेताओं ने किया जिन्हें पता था कि नीतीश कुमार स्वस्थ नहीं हैं।

इससे पहले बिहार विधानसभा के स्पीकर प्रेम कुमार ने कहा बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जल्द ही बिहार विधानसभा से इस्तीफा दे देंगे, मुझे मुख्यमंत्री के इस्तीफे के बारे में पता नहीं है। अभी भी समय है। मुख्यमंत्री का इस्तीफा बिहार विधान परिषद में होगा। इस पर पलटवार करते हुए जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बीते दिन कहा था कि बिहार का मुख्यमंत्री कोई भी बने लेकिन उसे चलाया जाएगा गुजरात के हितों को ध्यान में रखकर,क्योंकि गुजरात के लोग सुनिश्चित करेंगे कि गुजरात का हित बिहार के हित से ऊपर रहे। मैं भविष्यवाणी कर देता हूं कि बिहार से होने वाला पलायन नहीं रूकेगा।

Created On :   30 March 2026 9:54 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story