विधानसभा चुनाव 2026: चेन्नई की सबसे गतिशील और निरंतर विकसित होती अलंदुर विधानसभा क्षेत्र के वोटर्स चुनाव में विचारधारा से अधिक कामकाज और प्रदर्शन को देते है अधिक अहमियत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अलंदुर विधानसभा क्षेत्र की गिनती तमिलनाडु के सबसे अधिक शहरीकृत और तेजी से विकसित हो रहे इलाकों में होती है। यह एक महत्वपूर्ण व्यावसायिक केंद्र है। अलंदुर अपनी राजनीतिक और ऐतिहासिक महत्व की पहचान रखता है। पहले इस क्षेत्र को सेंट थॉमस माउंट विधानसभा क्षेत्र के नाम से जाना जाता था।
यह भी पढ़े -अन्ना नगर के मतदाता प्रशासनिक रूप से सक्षम, पारदर्शी और जनता के साथ सक्रिय संवाद रखने वाले प्रतिनिधि को देते हैं अधिक महत्तव
यहां कहा जाता है कि यदि रिपन ईमारत को नगर निगम का पिता कहा जाए, तो अलंदुर को उसकी मां कहा जा सकता है। यह क्षेत्र शहरी, शिक्षित और मध्यम वर्गीय आबादी वाला है। चुनाव में यहां के वोटर्स विचारधारा से अधिक कामकाज और प्रदर्शन को अहमियत देते है।
पूर्व मुख्यमंत्री एम. जी. रामचंद्रन (एमजीआर) ने 1967 और 1971 में यहां से इलेक्शन जीतकर राज्य की राजनीति में गहरी छाप छोड़ी थी। अलंदुर की अपनी अलग सांस्कृतिक और आर्थिक महत्वता है। हवाई अड्डे के आधुनिकीकरण,मेट्रो विस्तार और बढ़ती व्यावसायिक गतिविधियों के साथ आज अलंदुर चेन्नई की सबसे गतिशील और निरंतर विकसित होती विधानसभा क्षेत्रों में शामिल है।
यह भी पढ़े -तमिलनाडु की कांचीपुरम विधानसभा सीट, ऐतिहासिक व सांस्कृतिक के साथ साथ रखती है राजनीतिक महत्व
चुनाव आयोग की ओर से घोषित कार्यक्रम के अनुसार 234 विधानसभा सीट वाले तमिलनाडु में एक चरण में 23 अप्रैल को वोटिंग होनी है। जबकि मतगणना 4 मई को होगी, आपको बता दें मौजूदा सरकार का कार्यकाल 10 मई तक है। वैसे तो तमिलनाडु की राजनीति डीएमके और एआईएडीएमके इर्द गिर्द घूमती है,लेकिन अबकी बार अभिनेता से नेता बने विजय की तमिलगा वेट्री कजगम यानी टीवीके के चुनावी मैदान में आने से पूरे राज्य में राजनीति का नया मोड़ आ गया है।
Created On :   30 March 2026 2:01 PM IST












