विधानसभा चुनाव 2026: अन्ना नगर के मतदाता प्रशासनिक रूप से सक्षम, पारदर्शी और जनता के साथ सक्रिय संवाद रखने वाले प्रतिनिधि को देते हैं अधिक महत्तव

अन्ना नगर के मतदाता प्रशासनिक रूप से सक्षम, पारदर्शी और जनता के साथ सक्रिय संवाद रखने वाले प्रतिनिधि को देते हैं अधिक महत्तव
तमिलनाडु की राजनीति डीएमके और एआईएडीएमके इर्द गिर्द घूमती है,लेकिन अबकी बार अभिनेता से नेता बने विजय की तमिलगा वेट्री कजगम यानी टीवीके के चुनावी मैदान में आने से पूरे राज्य में राजनीति का नया मोड़ आ गया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में आज हम बात करेंगे चेन्नई के सेंट्रल-नॉर्थ हिस्से में स्थित अन्ना नगर विधानसभा सीट की। चुनाव आयोग की ओर से घोषित कार्यक्रम के अनुसार 234 विधानसभा सीट वाले तमिलनाडु में एक चरण में 23 अप्रैल को वोटिंग होनी है। जबकि मतगणना 4 मई को होगी। आपको बता दें मौजूदा सरकार का कार्यकाल 10 मई तक है। वैसे तो तमिलनाडु की राजनीति डीएमके और एआईएडीएमके इर्द गिर्द घूमती है,लेकिन अबकी बार अभिनेता से नेता बने विजय की तमिलगा वेट्री कजगम यानी टीवीके के चुनावी मैदान में आने से पूरे राज्य में राजनीति का नया मोड़ आ गया है।

अन्ना नगर विधानसभा क्षेत्र एक समृद्ध, सुव्यवस्थित और उच्च-मध्यमवर्गीय क्षेत्र है, बेहतर प्रशासन की क्षेत्र में अलग ही पहचान है। इसके साथ ही अनी ग्रिड पैटर्न वाली सड़कों, शांत रिहायशी माहौल, नागरिक जागरूकता भी इस इलाके की अनोखी पहचान है। बेहतर प्रशासन , गुणवत्ता, बेसिक ढांचा और कुशल प्रशासन ही राजनीति के प्रमुख मुद्दे रहते हैं।

बिजी बाजार, चौड़ी सड़कों और शांत रिहायशी इलाकों की वजह से अन्ना नगर खुद में चेन्नई का एक प्रमुख और आधुनिक शहरी केंद्र है। अन्ना नगर विधानसभा सीट में जाति की राजनीति का असर कम ही देखने को मिलता है। यहां के वोटर्स शासन-प्रशासन की गुणवत्ता, पारदर्शिता , सरकारी सुविधाओं के प्रदर्शन को अधिक महत्व देते है।

तमिलनाडु के पूर्व सीएम एम. करुणानिधि अन्ना नगर विधानसभा सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं। सीट को प्रशासनिक प्रदर्शन के आधार पर राय बनाने वाली और संवेदनशील मानी जाती है। नागरिकों में जागरूकता अधिक होने की वजह से यहां के वोटर्स विकास के नाम पर अंधाधुंध विस्तार के बजाय बुनियादी ढांचे की गुणवत्ता, पर्यावरण संरक्षण और संतुलित व्यवसायीकरण को पहले तवज्जो देते हैं। अन्ना नगर के मतदाता प्रशासनिक रूप से सक्षम, पारदर्शी और नागरिक संगठनों के साथ सक्रिय संवाद रखने वाले प्रतिनिधि को ही समर्थन देते हैं।

Created On :   30 March 2026 1:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story