मौसम अपडेट: यूपी-बिहार से लेकर राजस्थान तक मौसम का हाल बेहाल, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कई जगहों पर एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ का भी असर देखने को मिल रहा है। इससे मौसम भी बहुत ही ज्यादा प्रभावित हो रहा है। वहीं, मौसम विभाग ने 31 मार्च से 5 अप्रैल के बीच में बारिश के साथ-साथ चमक और गरज भी देखने को मिल सकती है। साथ ही तेज हवाएं और तापमान में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकता है। मैदानी इलाकों में एक तरफ बारिश और उमस हो रही है तो पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है। उत्तर-पश्चिमी भारत में आने वाले दिनों में तापमान 2-5 डिग्री तक गिर या बढ़ सकता है।
कहां पर ओलावृष्टि की संभावना?
मौसम विभाग के मुताबिक, कई जगहों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है। जिसमें उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड और ओडिशा की कई जगहें शामिल हैं। वहीं, अरुणाचल प्रदेश में 31 मार्च और 1 अप्रैल को, असम, मेघालय, त्रिपुरा में 31 मार्च को भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में 3 से 5 अप्रैल के समय बारिश हो सकती है। इसके अलावा, 2 से 5 अप्रैल के बीच कई राज्यों में गरज और चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई जिले शामिल हैं। वहीं, पहाड़ी इलाकों के बारे में जानें तो, यहां पर भी 3 से 4 अप्रैल को ओलावृष्टि के साथ बर्फबारी देखने को मिल सकती है। जिसमें जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं। कहीं-कहीं गरज-चमक और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से) भी चल सकती हैं।
यह भी पढ़े -ग्रामीण भारत के डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए ईग्रामस्वराज के जरिए किया गया 3 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का भुगतान
किन राज्यों में मौसम खराब रहने की संभावना?
मध्य भारत में आने वाले चार-पांच दिनों के समय गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से लेकर मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। जिसमें विदर्भ, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के कई जिले शामिल हैं। साथ ही मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में बारिश के साथ-साथ ओले गिरने के आसार हैं।
दिल्ली में कैसा रहने वाला है मौसम?
दिल्ली में मंगलवार को आसमान बादलों से घिरा रहने वाला है। दोपहर से शाम के बीच बहुत हल्की बारिश होने के भी आसार दिखाई दे रहे हैं। दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। दिल्ली के अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रह सकता है।
Created On :   31 March 2026 2:13 PM IST












