Nalanda Stampede Case: शीतला मंदिर भगदड़ हादसे पर PM मोदी ने जताया शोक, सहायता राशि का भी किया ऐलान

डिजिटल डेस्क, पटना। नालंदा भगदड़ हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना भी की है। इसी के साथ पीएम ने मृतकों के परिवार को दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषण भी की है। आपको बता दें कि, बिहार स्थित शीतला मंदिर में मंगलवार (31 मार्च) को भगदड़ मचने से 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं, 10 से 12 गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।
यह भी पढ़े -पश्चिम बंगाल की अशोकनगर विधानसभा सीट पर अब तक हुए 15 चुनाव, बीजेपी ने केवल एक उपचुनाव जीता, CPI (M) के गढ़ पर अब TMC का कब्जा
यह भी पढ़े -मुर्शिदाबाद में शोभायात्रा के दौरान सड़कों पर आगजनी और पत्थरबाजी घटना, बीजेपी ने CM ममता बनर्जी पर लगाए तुष्टीकरण के आरोप
पीएम ने जताया दुख
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बिहार के नालंदा ज़िले में हुई यह दुर्घटना अत्यंत दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
सहायता राशि का ऐलान
PMNRF की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। इसके अलावा घायलों को 50,000 रुपये दिए जाने की घोषणा हुई है।
डिप्टी सीएम ने जताया शोक
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि नालंदा स्थित माता शीतला मंदिर में भगदड़ की दुखद घटना अत्यंत ही पीड़ादायक है। इस हादसे में जान गंवाने वाले और घायल हुए सभी श्रद्धालुओं के परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि सरकार द्वारा पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता और राहत प्रदान की जा रही है। घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था की गई है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें तथा शोकाकुल परिवारों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
Created On :   31 March 2026 2:00 PM IST













