दिल्ली पुलिस की बड़ी सफलता: लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी दिल्ली से गिरफ्तार, ISI के कहने पर भारत में बढ़ा रहा था नेटवर्क, बांग्लादेश से क्या है कनेक्शन?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मेट्रो पोस्टर मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। इस केस के मुख्य आरोपी और आतंकी शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि वही इस पूरे नेटवर्क को चला रहा था और पहले पकड़े गए आरोपियों से उसका सीधा संपर्क था। अब एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं।
यह भी पढ़े -औसग्राम में अपनी खोई हुई चुनावी जमीन पाने की तलाश में लेफ्ट फ्रंट-कांग्रेस,वोट बैंक बढ़ने के बाद भी यहां TMC को यहां हराना बीजेपी को बड़ी चुनौती
लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी गिरफ्तार
जांच में सामने आया है कि वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के इशारे पर भारत में लश्कर-ए-तैयबा का नया नेटवर्क तैयार कर रहा था। जानकारी के मुताबिक, उसे दिल्ली बॉर्डर से पकड़ा गया। यह भी कहा जा रहा है कि वह बांग्लादेश से इस साजिश को चला रहा था। इस ग्रुप ने दिल्ली और कोलकाता समेत कई जगहों पर देश विरोधी पोस्टर लगाए थे। इन पोस्टरों में बुरहान वानी की तस्वीर और भारत के खिलाफ नारे लिखे थे।
यह भी पढ़े -पश्चिम बंगाल की अशोकनगर विधानसभा सीट पर अब तक हुए 15 चुनाव, बीजेपी ने केवल एक उपचुनाव जीता, CPI (M) के गढ़ पर अब TMC का कब्जा
अब तक कितने लोगों को पकड़ चुकी है पुलिस?
जनपथ मेट्रो स्टेशन पर 8 फरवरी को ऐसे पोस्टर मिलने के बाद शिकायत दर्ज हुई थी। जांच में पता चला कि शहर के कई हिस्सों में इसी तरह के पोस्टर लगाए गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए केस स्पेशल सेल को सौंपा गया था। पुलिस पहले ही 8 लोगों को पकड़ चुकी है, जिनमें ज्यादातर बांग्लादेशी नागरिक हैं और वह फर्जी पहचान पत्र के जरिए भारत में रह रहे थे।
Created On :   30 March 2026 12:37 PM IST













