दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: स्कूलों से लेकर हाई कोर्ट तक...1000 से ज्यादा बम की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कर्नाटक से दबोचा

स्कूलों से लेकर हाई कोर्ट तक...1000 से ज्यादा बम की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कर्नाटक से दबोचा
बीते कुम महीनों से दिल्ली के कई स्कूलों और हाई कोर्ट सहित अन्य संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिल रही थी। इसी केस के सिलसिले में में दिल्ली पुलिस ने एक शख्स को कर्नाटक से गिरफ्तार किया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। राजधानी स्थित स्कूलों से लेकर हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले शख्स को दबोच लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी को कर्नाटक से अरेस्ट किया है। सोमवार (30 मार्च) को पुलिस उसे दिल्ली लेकर आएगी और आगे की जांच-पड़ताल करेगी। आपको बता दें कि, बीते कुछ महीनों से आरोपी ने 1000 से भी अधिक धमकी भरे ईमेल भेजे। हालांकि, सभी धमकियां फर्जी निकलीं।

यह भी पढ़े -औसग्राम में अपनी खोई हुई चुनावी जमीन पाने की तलाश में लेफ्ट फ्रंट-कांग्रेस,वोट बैंक बढ़ने के बाद भी यहां TMC को यहां हराना बीजेपी को बड़ी चुनौती

आरोपी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं

जानकारी के मुताबिक, आरोपी की ओर से दी गई धमकियां ईमेल के जरिए भेजी गई थीं। कई राज्यों में मामले दर्ज किए गए हैं। शुरुआती जांच से पता चलता है कि उस व्यक्ति की मानसिक स्थिति स्थिर नहीं है।

47 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने कर्नाटक के मैसूर में अपने किराए के घर से 47 वर्षीय श्रीनिवास लुइस को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने पूरे देश में कई संस्थानों, हाई कोर्ट और सरकारी दफ्तरों को निशाना बनाते हुए 1,000 से ज्यादा झूठे धमकी भरे मैसेज भेजे थे। यह जानकारी दिल्ली पुलिस की ओर से दी गई है।

यह भी पढ़े -मुर्शिदाबाद में शोभायात्रा के दौरान सड़कों पर आगजनी और पत्थरबाजी घटना, बीजेपी ने CM ममता बनर्जी पर लगाए तुष्टीकरण के आरोप

Created On :   30 March 2026 10:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story