अयोध्या के राजघाट पर बड़ा हादसा: श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दौरान लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जला पंडाल

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयोध्या में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। राजघाट में हो रहे श्री लक्षमी नारायण महायज्ञ के दौरान भीषण आग लग गई। इसके बाद पंडाल में जलकर खाक हो गया। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान 3 से 4 लोगों झुलस गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई। इसके बाद दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। फिलहाल आग के कारण का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के मुताबिक, पंडाल में स्वामी जीयर जी महाराज द्वारा श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ कराया जा रहा था। इस यज्ञ का बीते दिन ही समापन हुआ था।
अयोध्या के राजघाट में महायज्ञ के दौरान लगी आग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की अध्यक्षता में राजघाट में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ कराया जा रहा था। बीते दिन इस यज्ञ का समापन हुआ था। यज्ञ की पूर्णाहुति के दौरान भीषण आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपयों के नुकसान की संभावना है।
फिलहाल, इस घटना में झूलसे लोगों को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी गी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, 108 कुंडीय महायज्ञ के समापन के बाद आग भड़कने से तीन लोग झुलस गए। इसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी और एसपी भी उपस्थित रहे।
जानकारी के मुताबिक, महायज्ञ के समापन के बीच आग भड़की है। पंडाल में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना के फौरन बाद प्रशासन ने घटनास्थल को खाली कराया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हवन के बीच तेज हवाओं से चिंगारी भड़कने से आग फैली।
परिवहन मंत्री दयाशंकर ने आयोजित किया था 9 दिवसीय महायज्ञ
आगजनी घटना के बारे में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि 9 दिवसीय यज्ञ आयोजित किया गया था। इसकी पूर्णाहुति घटना के 1।5 घंटे पहले हुई थी। हालांकि, पंडाल में आग लगने की जानकारी सामने नहीं आई है। जब यज्ञशाला में आग लगी तो समय यज्ञशाला खाली हो चुकी थी। इस घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई है। हालांकि, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि दूसरी जगह 700 मीटर दूर पर आग लगी और यह आग कैसे लगी इसको लेकर के भी संशय बरकरार है। उन्होंने कहा कि, गनीमत रही को कोई जनहानि नहीं हुई।
वहीं, जिलाधिकारी अयोध्या निखिल टीकाराम फंडे ने बताया कि किसी तरीके की जनहानि नहीं हुई है, सब लोग सुरक्षित है। मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ दमकल की गाड़ियां काम कर रही है। वहीं मौके पर मौजूद लोगों से निवेदन किया जा रहा है कि वह यह स्थल को खाली कर दें ताकि कोई अप्रिय घटना ना हो। जिलाधिकारी ने कहा कि यज्ञ समाप्त हो चुका था और घटना के समय यज्ञशाला खाली थी।
एसएसपी अयोध्या डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने कहा कि घटना को लेकर अलर्ट कर दिया गया है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के साथ-साथ पुलिस की छुट्टियां लगाई गई है। 9 दिनों से क्षेत्र के सरयु तट पर धार्मिक अनुष्ठान चल रहा था जिस पर आज यज्ञ की आहुति के बाद आग बढ़ती थी और यज्ञशाला की भर्ती आज से गौशाला के छप्पर में भी आग लगी थी। आग पर काबू पा लिया गया है, किसी तरीके की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है।
Created On :   28 March 2026 3:23 PM IST












