मौसम अपडेट: बारिश के बाद अब कुछ राज्यों में चढ़ रहा पारा, जानें कैसा रहेगा आपके शहर के मौसम का हाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम थोड़ा मिलाजुला नजर आ रहा है। सुबह और शाम को थोड़ी ठंडक महसूस हो रही है, लेकिन दोपहर में तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है, जिससे अप्रैल की शुरुआत में ही गर्मी का असर तेज हो सकता है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों जैसे यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड में भी दिन का तापमान बढ़ा हुआ है और धूल भरी हवाओं के कारण मौसम और चिड़चिड़ा हो सकता है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में ठंडक अभी थोड़ी बनी है, लेकिन दिन में धूप की वजह से तापमान धीरे-धीरे ऊपर जा रहा है।
उत्तर भारत में आंधी के आसार
उत्तर भारत के बड़े राज्यों में मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहने वाला है। जिसमें यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड के मैदानी इलाके शामिल हैं। इन इलाकों के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। जिसके मुताबिक, 33 से 34 डिग्री सेल्सियस तापमान बना रह सकता है। लेकिन मैदानी इलाकों में धूल भरी हवाएं देखने को मिल सकती हैं। इससे गर्मी का असर और ज्यादा बढ़ सकता है।
यह भी पढ़े -ईरान युद्ध में पाकिस्तान की भूमिका पर जयराम रमेश की तीखी टिप्पणी, भारत सरकार की विदेश नीति पर उठाए सवाल
मुंबई और गुजरात में बढ़ रही गर्मी
पश्चिम और मध्य भारत में लगातार गर्मी बढ़ती नजर आ रही है। मुंबई में समुद्र के चलते उमस भरी गर्मी देखने को मिल रही है और तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच ही बना हुआ है। लोगों को बहुत ही ज्यादा चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, गुजरात में गर्मी से हाल और ज्यादा बेहाल हैं। तापमान 35 से 39 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। साथ ही कई इलाकों में गर्म हवाएं भी देखने को मिल सकती हैं।
यह भी पढ़े -सीआईआई ने पश्चिम एशिया तनाव पर केंद्र की प्रतिक्रिया की सराहना की; 12 बिंदुओं का इंडस्ट्री एजेंडा भी तैयार किया
दक्षिण भारत में भारी बारिश की संभावना
दक्षिण भारत में मौसम का मिजाज बदला-बदला दिख रहा है। दक्षिण भारत के कई राज्यों में प्री मानसून एक्टिविटीज देखने को मिल रही हैं। जिसमें तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, और आंध्र प्रदेश शामिल हैं। कई जगहों पर बादल छाने, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट भी देखने को मिल सकती है। साथ ही लोगों को राहत की सांस भी मिलने वाली है।
Created On :   29 March 2026 2:21 PM IST












