मौसम अपडेट: यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक 17 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जानें अपने शहर का मौसम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीते कई दिनों से मौसम में अलग-अलग तरह के बदलाव देखने को मिल रहे हैं। बीते दो दिनों से राजधानी के साथ-साथ देश के कई अन्य राज्यों में तापमान बढ़ रहा है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है, जिसमें हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं। इसके बाद अब मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रहने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज बारिश की एक्टिविटी बहुत ही तेज रहने वाली हैं, जबकि कश्मीर घाटी में भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।
मौसम विभाग का क्या है कहना?
मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों में देश के 17 राज्यों में मौसम बिगड़ा हुआ नजर आ सकता है। यूपी, बिहार, दिल्ली के साथ देश के अन्य राज्यों में फिर से बारिश का दौर शुरू होने वाला है। इस दौरान 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 2 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है, जिससे उत्तर-पश्चिम भारत को फिर से प्रभावित किया जा सकता है। तापमान के बारे में जानें तो, 30 से 31 मार्च तक अधिकतम तापमान में एक-डिग्री की गिरावट आ सकती है।
यह भी पढ़े -लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी दिल्ली से गिरफ्तार, ISI के कहने पर भारत में बढ़ा रहा था नेटवर्क, बांग्लादेश से क्या है कनेक्शन?
पूर्वोत्तर भारत में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर पश्चिम भारत में तो बारिश की संभावना है। साथ ही मध्य भारत के भी कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि के आसार हैं। वहीं, पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इसी बीच हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और राजस्थान के कई हिस्सों में ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़े -ग्रेटर नोएडा में इंडियास्किल्स राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2025-26 का शुभारंभ, देशभर से 650 युवा ले रहे हिस्सा
दक्षिण भारत में आंधी-तूफान
दक्षिण भारत के कई राज्यों में भी अगले कुछ दिनों तक आंधी-तूफान और बारिश की एक्टिविटीज देखने को मिल सकती हैं। कई जगहों पर 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
Created On :   30 March 2026 1:39 PM IST












