Middle East Conflict: अमेरिका-इजरायल और ईरान जंग के बीच भारत के लिए राहत की खबर, 8 भारतीय नाविक बंदर अब्बास से लौटेंगे वतन

अमेरिका-इजरायल और ईरान जंग के बीच भारत के लिए राहत की खबर, 8 भारतीय नाविक बंदर अब्बास से लौटेंगे वतन
मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच भारत के लिए राहत की खबर सामने आई है। ईरानी सैनिकों द्वारा भारतीय नाविकों से कब्जे में ले लिया था, जिन्हें अब अपने वतन लौटने की इजाजत दे दी है।

डिजिटल डेस्क, तेहरान। मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच भारत के लिए राहत की खबर सामने आई है। ईरानी सैनिकों द्वारा भारतीय नाविकों से कब्जे में ले लिया था, जिन्हें अब अपने वतन लौटने की इजाजत दे दी है। जानकारी के मुताबिक, यूएई बेस्ट टैंकर एमटी वैलिएंट रोअर पर 8 नाविक सवार थे, जिन्हें 8 दिसंबर 2025 को ईरान की इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) पकड़ लिया था। ईरान ने इस दौरान जहाज पर 6,000 टन ईंधन तस्करी के आरोप लगाए थे।

ईरान ने लगाए ये आरोप

हालांकि, जहाज की ऑपरेटिंग कंपनी ने इन आरोपों को झूठा बताकर खारिज कर दिया था और बताया था कि यह जहाज वैध लो-सल्फर फ्यूल ऑयल लेकर पहुंच रहा था। यह टैंकर रविवार (22 मार्च) को ईरान के बंदर अब्बास से निकला था, जिसमें कैप्टन विजय कुमार समेत 8 नाविक मौजूद थे। ये सभी नाविक टैक्सी के माध्यम से करीब 2000 किलोमीटर का सफर तय करके आर्मेनिया बॉर्डर तक पहुंचे थे, यहीं से उनकी भारत वापसी की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया।

दिल्ली हाईकोर्ट की अहम भूमिका

इससे पहले ईरान ने 16 में से पहले 8 नाविकों को 11 फरवरी, 2026 को रिहा किया था। उनकी रिहाई में दिल्ली हाईकोर्ट के हस्तक्षेप की अहम भूमिका रही। हिरासत के समय इन नाविकों को कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। इनमें से कुछ नाविकों को बंदर अब्बास की जेल भेज दिया गया था, जबकि बाकी लोगों को जहाज पर ही रोक लिया गया था। इस दौरान उनके परिवारों से भी संपर्क टूट गया था। इसलिए उनका परिवार चिंतित था।

भारत सरकार की सक्रिय भूमिका

इस मामले में भारत सरकार की सक्रिय भूमिका रही। विदेश मंत्रालय और बंदर अब्बास स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने लगातार एक्टिव रहा है, जिसके बाद उन्हें कांसुलर एक्सेस मिला। इस वजह से उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित हुई। इसके साथ ही नाविकों को जनवरी में पहली बार अपने परिजनों से बातचीत करने की इजाजत मिली थी। इसके बाद उनके घरवालों ने राहत की सांस ली।

Created On :   29 March 2026 6:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story