Uttarakhand Firing News: देहरादून में ताबड़तोड़ गोलीबारी, ओवरटेकिंग को लेकर छिड़ा विवाद, वॉक कर रहे रिटायर्ड आर्मी अफसर की मौत

डिजिटल डेस्क, देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से सोमवार (30 मार्च) सुबह एक दुखद घटना सामने आई है। मसूरी रोड पर दो गाड़ियों के बीच छोटा सा झगड़ा इतना बढ़ गया कि गोलीबारी शुरू हो गई। इसी दौरान वहां वॉक कर रहे रिटायर्ड आर्मी ब्रिगेडियर वीके जोशी को गोली लग गई और उनकी ऑन द स्पॉट डेथ हो गई। यह घटना सुबह करीब 6:50 बजे राजपुर क्षेत्र में हुई। बताया जा रहा है कि ओवरटेक करने को लेकर दो पक्षों में जोरदार बहस हुई थी। देखते ही देखते मामला बहुत गंभीर हो गया। इस घटना से पूरे इलाके में डर का माहौल है और पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हई है।
यह भी पढ़े -औसग्राम में अपनी खोई हुई चुनावी जमीन पाने की तलाश में लेफ्ट फ्रंट-कांग्रेस,वोट बैंक बढ़ने के बाद भी यहां TMC को यहां हराना बीजेपी को बड़ी चुनौती
ओवरटेक को लेकर शुरू हुआ विवाद
न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो कार सवारों के बीच ओवरटेक करने पर बहस हो गई। यह मामूली झगड़ा जल्दी ही गुस्से में बदल गया और दोनों पक्षों में फायरिंग शुरू हो गई।
यह भी पढ़े -पश्चिम बंगाल की अशोकनगर विधानसभा सीट पर अब तक हुए 15 चुनाव, बीजेपी ने केवल एक उपचुनाव जीता, CPI (M) के गढ़ पर अब TMC का कब्जा
ब्रिगेडियर को लगी गोली
रिटायर्ड ब्रिगेडियर वीके जोशी रोज की तरह सुबह टहल रहे थे। तभी अचानक उन्हें गोली लग गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने जांच को तेज करते हुए नाकेबंदी कर दी है और सीसीटीवी के जरिए आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। अब देखना यह है कि फरार आरोपी, पुलिस के हाथों कब लगता है?
Created On :   30 March 2026 3:55 PM IST













