Middle East Conflict: मिडिल ईस्ट संघर्ष का भारत पर बड़ा असर! ऐतिहासिक रूपया में गिरावट को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी जंग की वजह से भारतीय रुपया में गिरावई देखने को मिली है। इसको लेकर राजनीति शुरू हो गई है। इस गिरावट को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। बता दें कि सोमवार को रुपया में ऐतिहासिक गिरावट नजर आई है। यह गिरवाट इसलिए दर्ज हुई है, क्योंकि आर्थिक बुनियादी कारक इस करेंसी के पक्ष में नहीं थे। जानकारी के मुताबिक, रुपया पहली बार 95 प्रति डॉलर के स्तर को पार हो गया है, इस वजह से 95.21 प्रति डॉलर पर पहुंच गया है। आज पूरे दिन 0.3 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है।
कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार पर कसा तंज
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट जारी किया है, जिसमें उन्होंने रुपया को लेकर आंकड़े बताए हैं। उनका कहना है कि रुपया 95 तक पहुंच गया है। जो 100 के आंकड़े की और बढ़ रहा है। उन्होंने आगे बताया कि शेयर मार्केट भी गिर गया है। साथ ही कहा कि अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है। उन्होंने यह भी कहा कि नौकरियां समाप्त हो चुकी है। सिलेंडर भी नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि क्योंकि प्रधानमंत्री समझौता करने वाले हैं। वह खुद को और अपनी आर्थिक व्यवस्था को बचाने के लिए बेताब होते हैं। लेकिन पूरा देश जानता है कि पीएम मोदी ने देश का भविष्य दांव पर लगा दिया है।
यह भी पढ़े -शेयर बाजार में आया भूचाल, सेंसेक्स में 1635 अंकों की गिरावट, निफ्टी 22340 के नीचे बंद हुआ
क्यों गिरा रुपया?
सोमवार को रूपए में हुए उतार-चढ़ाव को लेकर न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार देर शाम आरबीआई ने बैंकों को ऑनशोर पोजिशन्स की नई सीमाएं लगाई है, इस कदम की वजह से बैंको को घरेलू बाजार में अपने डॉलर होल्डिंग्स में कटौती करने को कहा। इसके साथ ही नॉन डिलीवरेबल फॉरवर्ड (एनडीएफ) को बाजार में पोजिशन्स बनाने के लिए मोटिवेट किया गया है।
Created On :   30 March 2026 8:46 PM IST












