Share Market Closing Bell: शेयर बाजार में आया भूचाल, सेंसेक्स में 1635 अंकों की गिरावट, निफ्टी 22340 के नीचे बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में आई भारी गिरावट ने आज (30 मार्च 2026, सोमवार) भूचाल ला दिया है। दिनभर के उतार- चढ़ाव के बाद प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही धड़ाम हो गए। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 1635.67 अंक यानि कि 2.22 प्रतिशत गिरकर 71,947.55 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 488.20 अंक यानि कि 2.14 प्रतिशत गिरकर 22,331.40 के स्तर पर बंद हुआ।
कारोबार के अंक में करीब 3419 शेयरों में गिरावट देखने को मिली, वहीं 837 शेयरों में बढ़त रही, जबकि 138 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, श्रीराम फाइनेंस, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और इंटरग्लोब ईवेसिएशन के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। दूसरी ओर हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, कोल इंडिया, ओ नागपुरसी और पावर सुपरमार्केट ऑफ इंडिया के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे।
वहीं सेंसेक्स की 30 में से 28 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर रहे। इनमें बजाज फाइनेंस, एसबीआई, इंडिगो, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, एचडीएफसी बैंक और ट्रेंट के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। दूसरी ओर टेक महिन्द्रा और पावर बैंक के शेयर हरे निशान पर बंद होने में कामयाब रहे।
बात करें भारतीय रुपया की तो, सोमवार को यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.83 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पहले सुबह रुपया 93.47 प्रति डॉलर पर खुला था। जबकि, बीते शुक्रवार की सुबह रुपया 94.17 पर खुला था और शाम को यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.81 के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ था।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 1,105.56 अंक यानि कि 1.50 प्रतिशत गिरकर 72,477.66 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 321.75 अंक यानि कि 1.41 प्रतिशत गिरकर 22,497.85 के स्तर पर खुला था।
जबकि, बीते सत्र (27 मार्च 2026, शुक्रवार) में शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला था और शाम को यह गिरावट के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 1690.23 अंक यानि कि 2.25 प्रतिशत गिरकर 73,583.22 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 486.85 अंक यानि कि 2.09 प्रतिशत गिरकर 22,819.60 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   30 March 2026 3:52 PM IST












