Share Market Opening Bell: गिरावट के साथ हुई शेयर बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 1100 अंकों से अधिक टूटा, निफ्टी 22500 के नीचे खुला

गिरावट के साथ हुई शेयर बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 1100 अंकों से अधिक टूटा, निफ्टी 22500 के नीचे खुला
आज सेंसेक्स 1,105.56 अंक गिरकर 72,477.66 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 321.75 अंक गिरकर 22,497.85 के स्तर पर खुला।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (30 मार्च 2026, सोमवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान पर रहे। आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 1,105.56 अंक यानि कि 1.50 प्रतिशत गिरकर 72,477.66 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 321.75 अंक यानि कि 1.41 प्रतिशत गिरकर 22,497.85 के स्तर पर खुला।

शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 2120 शेयरों में गिरावट आई, वहीं 649 शेयरों में बढ़त रही, जबकि 187 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, श्रीराम फाइनेंस, एसबीआई और टीएमपीवी के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। दूसरी ओर हिंडाल्को और ओएनजीसी के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे।

प्री-ओपनिंग सेशन में बेंचमार्क इंडेक्स कमजोर ट्रेड करते नजर आए। इस दौरान सेंसेक्स 1,320.83 अंक यानि कि 1.80 प्रतिशत गिरकर 72,262.39 पर और निफ्टी 353.65 अंक यानि कि 1.55 प्रतिशत गिरकर 22,465.95 पर था।

बात करें भारतीय रुपया की तो सोमवार की सुबह इसमें बीते बंद के मुकाबले 1.34 रुपए की बढ़त देखने को मिली और यह 93.47 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, बीते शुक्रवार की सुबह रुपया 94.17 पर खुला था और शाम को यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.81 के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ था।

आपको बता दें कि, बीते सत्र (27 मार्च 2026, शुक्रवार) में शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 799.14 अंक यानि कि 1.06 प्रतिशत गिरकर 74,474.31 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 245.05 अंक यानि कि 1.05 प्रतिशत गिरकर 23,061.40 के स्तर पर खुला था।

जबकि, शाम को बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 1690.23 अंक यानि कि 2.25 प्रतिशत गिरकर 73,583.22 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 486.85 अंक यानि कि 2.09 प्रतिशत गिरकर 22,819.60 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   30 March 2026 9:46 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story