UP Politics: डॉलर के मुकाबले रुपये में आई गिरावट, अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। बीते दिन अमेरिकी डॉलर के मुताबिक भारतीय रुपये में जबरदस्त उछाल देखने को मिला था। इसे लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में समाजवादी पार्टी के मुखिया और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने भी रुपये में आई गिरावट को लेकर केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने तंज कसा है कि गिरने के मामले में रुपये और बीजेपी की छवि में जबरदस्त मुकाबला चल रहा है।
यह भी पढ़े -व्हिस्लिंगवुड्स इंटरनेशनल स्कूल में कैलाश खेर की पाठशाला, छात्रों को संगीत की दुनिया से कराया रूबरू
अखिलेश यादव ने रुपये की गिरावट पर सराकर को घेरा
सोशल मीडिया एक्स पर सपा चीफ ने एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने रुपये में आई गिरावट को लेकर केंद्र सरकार को जमकर लताड़ा है। उन्होंने लिखा, 'गिरने के मामले में रुपये और बीजेपी की छवि के बीच जबरदस्त मुकाबला चल रहा है। जैसे-जैसे बीजेपीई लोगों के कांड-कुकर्मों और भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हो रहा है वैसे-वैसे बीजेपीई छवि और भी नीचे गिरती जा रही है। बीजेपीइयों और उनके संगी-साथियों के खुलासे तो हो रहे हैं लेकिन इस्तीफे नहीं। बीजेपी में हमेशा नैतिक दीवालियापन रहा है, अब तो वो पराकाष्ठा पर है।'
इस दौरान सपा ने रुपये में लगातार आ रही गिरावट पर केंद्र सरकार को आडे़ हाथों लिया। सपा ने सोमवार को आजमगढ़ से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने भी भारतीय रुपये की वैल्यू गिरने पर सवाल उठाए ते, उन्होंने पीएम मोदी के पुराने बयान का जिक्र करते हुए वित्त मंत्री से सवाल किया कि प्रधानमंत्री ने कहा था रुपये के साथ देश की साख भी गिरती है तो क्या वो इस बात क़ायम हैं।
यह भी पढ़े -ईरान के साथ जंग के बीच ट्रंप ने फिर दिया बड़ा बयान, अमेरिकी सेना को बताया दुनिया की सबसे ताकतवर सेना
सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने भी साधा निशाना
धर्मेंद्र यादव ने कहा कि जो रुपया 60 का था वो अब 94-94 तक पहुँच गया है, सरकार को इसका जवाब देना चाहिए, वहीं सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने भी रुपये के लगातार कमजोर होने पर चिंता जताई और कहा कि भारत की विदेश नीति पूरी तरह विफल हो चुकी है। लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
गौरतलब है कि, सोमवार को भारतीय रुपये अमेरिकी डॉलर के मुकाबले गिरकर 95 के स्तर के पार चला गया। इसके गिरने का सबसे मुख्य कारण कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें बताई जा रही हैं। आरबीआई ने भी रुपये को संभालने के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं लेकिन बाहरी दबाव की वजह से इस गिरावट को रोकने में नाकाम दिखाई दे रहा है।
Created On :   31 March 2026 1:45 PM IST













