Bengal Assembly Elections 2026: विधानसभा चुनाव से पहले TMC को लगा बड़ा झटका, पूर्व टेनिस खिलाड़ी ने थामा भाजपा का दामन

विधानसभा चुनाव से पहले TMC को लगा बड़ा झटका, पूर्व टेनिस खिलाड़ी ने थामा भाजपा का दामन

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधासनभा चुनाव 2026 से पहले पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस मंगलवार (31 मार्च) को BJP (भारतीय जनता पार्टी) में शामिल हो गए हैं। उन्होंने दिल्ली मुख्य में केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बता दें, वह साल 2021 में TMC (तृणमूल कांग्रेस पार्टी) से जुड़े थे।

विधानसभा चुनावों से पहले टेनिस खिलाड़ी का पार्टी में शामिल होना बेहद अहम हो सकता है। उन्होंने हालही में राजधानी कोलकाता में BJP के अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की थी। उसी के बाद से कयास लगाय लगाए जा रहे थे कि वह पार्टी में शामिल हो सकते हैं। टीएमसी पार्टी में शामिल होने के बाद उन्होंने गोवा विधानसभा चुनाव 2022 में पार्टी के लिए कई रैरियों की, लेकिन लिएंडर ने उस दौरान चुनाव नहीं लड़े।

पेस कब जीता ओलंपिक मेडल?

गौरतलब है कि पेस लगातार 7 ओलंपिक (1992-2016) खेलने वाले पहले भारतीय टेनिस खिलाड़ी हैं। उन्होंने ओलंपिक में 1 पदक (कांस्य) जीता है। पेस ने 1996 के अटलांटा ओलंपिक में पुरुष एकल (Singles) स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल कर इतिहास रचा था।

भाजपा अब तक उम्मीदवारों की कितनी लिस्ट जारी की?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 13 प्रत्याशियों की 4थी लिस्ट जारी की। इस सूची में भाजपा ने उन उम्मीदवारों के नाम शामिल किए हैं, जो हालही में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं। भाजपा पार्टी अब तक बंगाल की 294 सीटों के लिए 288 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। अब सिर्फ 6 प्रत्याशियों की घोषणा होना बाकी है।

Created On :   31 March 2026 5:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story