Nishant Kumar Reaction: सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बेटे का आया रिएक्शन, जनता से की ये खास मांग

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के सीएम नीतीश कुमार इस्तीफे को लेकर सियासी हलचल देखने को मिल रही है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बीते सोमवार (30 मार्च) को एमएलसी पद से इस्तीफा दिया है। इस पर उनके बेटे निशांत कुमार की प्रतिक्रिया सामने आई है। निशांत कुमार 31 मार्च (मंगलवार) को दुर्गा मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचे थे। वहां, पर उनसे मीडिया ने कई सवाल किए हैं, जिसका जवाब उन्होंने बहुत ही आराम से दिया है।
निशांत कुमार ने क्या कहा?
मीडिया ने उनसे पूछा कि नीतीश कुमार के एमएलसी पद से दिए इस्तीफे को लेकर पूरा बिहार भावुक है तो आप इस पर क्या कहना चाहेंगे। निशांत कुमार ने जवाब देते हुए कहा कि पिताजी ने फैसला लिया है, मैं स्वीकार करता हूं। और मैं यही ही कामना करता हूं कि जैसे जनता का स्नेह और प्रेम जैसे पिताजी पर बना रहा था उस तरह से ही मुझ पर और पार्टी पर बना रहे।
यह भी पढ़े -मिडिल ईस्ट की जंग में ट्रंप को लगा तीसरा बड़ा झटका, अब यूरोप के इस देश ने भी विमानों को उतराने की नहीं दी इजाजत!
नालंदा की घटना पर जताया दुख
वहीं, निशांत कुमार ने नालंदा में हुई भगदड़ और श्रद्धालुओं की मौत को लेकर निशांत कुमार ने दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट भी किया है। उन्होंने लिखा है कि बिहारशरीफ की शीतला माई मंदिर में मची भगदड़ की घटना मर्माहत करने वाली है। इस हादसे में अपनी जान गंवाने वाले सभी श्रद्धालुओं के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं। साथ ही सरकार की तरफ से मृतकों के परिजनों को 6-6 लाख की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों के उपचार की व्यवस्था भी की जाएगी।
निशांत कुमार हैं काफी ज्यादा एक्टिव
निशांत कुमार पार्टी में शामिल होने के बाद से ही लगातार राजनीति में एक्टिव नजर आ रहे हैं। पार्टी के नेताओं के साथ बैठक भी कर रहे हैं। इसके अलावा, आगे की रणनीति पर भी एक्टिवली हिस्सा ले रहे हैं। वहीं, नीतीश कुमार सीएम पद से इस्तीफा देंगे लेकिन फिर भी वे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहेंगे। ऐसे में ये तय है कि पार्टी का आखिरी फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे।
Created On :   31 March 2026 7:17 PM IST












