West Bengal Assembly Elections 2026: 'विपक्ष के लोगों के खिलाफ ईडी-सीबीआई की कार्रवाई...' महाराष्ट्र सपा विधायक ने पश्चिम बंगाल विधासभा चुनाव को लेकर की भविष्यवाणी

विपक्ष के लोगों के खिलाफ ईडी-सीबीआई की कार्रवाई... महाराष्ट्र सपा विधायक ने पश्चिम बंगाल विधासभा चुनाव को लेकर की भविष्यवाणी
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 23 और 29 अप्रैल को होने वाली है। जिनके नतीजे 4 मई को जारी किए जाएंगे। इससे पहले महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी विधायक अबू आजमी का बड़ा बयान सामने आया है।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 23 और 29 अप्रैल को होने वाली है। जिनके नतीजे 4 मई को जारी किए जाएंगे। इससे पहले महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी विधायक अबू आजमी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने भविष्यवाणी की है कि बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) जीत रही है। उनका कहना है कि टीएमसी प्रमुख ममत बनर्जी एक जमीन से जुड़ी हुई नेता है। जो स्ट्रगल करने वाली लीडर है। इतना ही नहीं उन्हें लोगों के दिलों में घर करने वाली नेता बताया है। उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि वह वहां पर घुसी हुई है और किसी भी तरह टीएमसी चीफ को हराने में जुटी हुई है।

जान के खतरा वाले सवाल पर क्या कहा?

सपा विधायक ने ममता बनर्जी की 'जान को खतरा' वाले सवाल पर कहा, "मैं समझता हूं कि उनको मैक्सिमम सिक्योरिटी मिलनी चाहिए, ताकि ममता जी के साथ कोई नाइंसाफी न होने पाए। मैं समझता हूं कि बीजेपी कितनी भी कोशिश कर लेगी लेकिन वहां चुनाव ममता बनर्जी के ही फेवर में जाएगा और वही मुख्यमंत्री बनेंगी।"

BJP पर कसा तंज

विधायक अबू आजमी ने बीजेपी सरकार पर तंज कसते हुए कहा, "विपक्ष के लोगों के खिलाफ ईडी-सीबीआई की कार्रवाई करवाना, ये बिल्कुल ठीक नहीं है। देश जब से आजाद हुआ, सरकारें चल रही हैं, लेकिन किसी ने इस तरह से बदले की राजनीति नहीं की। मैं समझता हूं कि बीजेपी की वहां पर मंशा पूरी नहीं होगी और वो वहां पर सरकार नहीं बना पाएगी।"

बताते चलते हैं कि बंगाल में 294 सदस्यीय विधानसभा की सीटें हैं। इसके लिए दो चरणों में मतदान होंगे। पहला चरण 23 अप्रैल, जबकि दूसरा 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। जिनकी मतगणना 4 मई को होने वाली है।

Created On :   31 March 2026 8:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story