कांग्रेस नेता हुसैन दलवई को पूरा विश्वास, पश्चिम बंगाल में आएगी ममता बनर्जी की सरकार

कांग्रेस नेता हुसैन दलवई को पूरा विश्वास, पश्चिम बंगाल में आएगी ममता बनर्जी की सरकार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने हाल ही में 284 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इस बड़े पैमाने पर उम्मीदवारों की घोषणा से कांग्रेस ने साफ संकेत दे दिया है कि वह बंगाल में अगली सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ सीधे मुकाबला कर रही है। हालांकि, महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हुसैन दलवई का मानना है कि बंगाल में अगली सरकार एक बार फिर ममता बनर्जी ही बनाएंगी।

मुंबई, 31 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने हाल ही में 284 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इस बड़े पैमाने पर उम्मीदवारों की घोषणा से कांग्रेस ने साफ संकेत दे दिया है कि वह बंगाल में अगली सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ सीधे मुकाबला कर रही है। हालांकि, महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हुसैन दलवई का मानना है कि बंगाल में अगली सरकार एक बार फिर ममता बनर्जी ही बनाएंगी।

मुंबई में आईएएनएस से बातचीत में कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने कहा कि मुझे विश्वास है कि बंगाल में एक बार फिर ममता बनर्जी ही आएंगी, क्योंकि केंद्र सरकार से वह मुकाबला कर रही हैं। बंगाल के जिन क्षेत्रों में कांग्रेस मजबूत है, वहां कांग्रेस के प्रत्याशी जीत कर आएंगे।

उन्होंने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार आएगी या मिलीजुली सरकार बनेगी, लेकिन बंगाल में भाजपा की सरकार नहीं बनेगी।

हुसैन दलवई ने कहा कि अगर ममता बनर्जी ने अपनी जान का खतरा बताया है तो कुछ न कुछ वजह जरूर होगी। भाजपा देश के लिए खतरा है। उनके विरोध में जो होता है, उसे खत्म करने की कोशिश की जाती है।

आईपीएल टिकट के विवाद पर हुसैन दलवई ने कहा कि यह सच है कि जब भी इस तरह का कोई मैच होता है, तो सरकार को कुछ टिकट दिए जाते हैं लेकिन किसी विधायक को तीन टिकट देना गलत है। इसका मतलब है कि यह मुफ्त है। हर विधायक को एक टिकट दिया जाए। और अगर उन्हें दो टिकट चाहिए, तो उन्हें खरीदना चाहिए। उन्हें सब कुछ मुफ्त में नहीं मिलना चाहिए।

कांग्रेस नेता ने कहा कि महाराष्ट्र में जब भी कोई मैच होता है, तो टिकट दिए जाते हैं। मुझे नहीं पता कि कितने टिकट दिए जाते हैं, लेकिन तीन-तीन टिकट तो नहीं दिए जाते हैं।

लोकसभा में अमित शाह के नक्सलवाद वाले बयान पर हुसैन दलवई ने कहा कि अमित शाह कुछ भी कह सकते हैं। वे अकसर झूठे आरोप लगाते हैं। कांग्रेस ने हमेशा नक्सलवाद के खिलाफ मुहिम चलाई है, छत्तीसगढ़ में हमारे नेताओं को मारा गया है। हम उन्हें कैसे समर्थन कर सकते हैं। राहुल गांधी तो कभी समर्थन नहीं करते।

उन्होंने कहा कि सरकार अगर नक्सलवाद को खत्म करने का प्रयास कर रही है तो यह अच्छी बात है। समाज में परिवर्तन करना है तो हिंसा करने की जरूरत नहीं है।

घुसपैठ के मुद्दे पर कांग्रेस नेता ने कहा कि घुसपैठिए बॉर्डर पार कर आते हैं, बॉर्डर पर बीएसएफ है। यह बताइए किसकी लापरवाही से घुसपैठिए भारत में दाखिल होते हैं?

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   31 March 2026 7:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story