खुद को जनता से ऊपर समझने वाले विधायक को राजनीति में रहने का अधिकार नहीं शायना एनसी

खुद को जनता से ऊपर समझने वाले विधायक को राजनीति में रहने का अधिकार नहीं  शायना एनसी
शिवसेना नेता शायना एनसी ने वीआईपी संस्कृति को लेकर कांग्रेस नेताओं पर जमकर हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि जो विधायक खुद को जनता से ऊपर समझता है, उसे राजनीति में रहने का अधिकार नहीं है।

मुंबई, 31 मार्च (आईएएनएस)। शिवसेना नेता शायना एनसी ने वीआईपी संस्कृति को लेकर कांग्रेस नेताओं पर जमकर हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि जो विधायक खुद को जनता से ऊपर समझता है, उसे राजनीति में रहने का अधिकार नहीं है।

दरअसल, कर्नाटक की राजनीति में एक नया विवाद सामने आया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आईपीएल मैच देखने के लिए लाइन में खड़े होने से इनकार करते हुए विशेष व्यवस्था की मांग की। इस मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा विधायकों को टिकट उपलब्ध कराए जाने की खबरों ने राजनीतिक बहस को तेज कर दिया है।

इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना नेता शायना एनसी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्‍होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि कर्नाटक के ऐसे विधायक और सांसद, जो खुद को वीआईपी मानते हैं और लाइन में खड़े होने से इनकार करते हैं, उनके इस रवैये पर शर्म आती है। देश में अब वीआईपी कल्चर खत्म होना चाहिए और यह समझना जरूरी है कि जनता ही नेताओं को चुनती है। अगर जनप्रतिनिधि जनता का सम्मान नहीं करेंगे, तो जनता उन्हें करारा जवाब देगी।

शायना एनसी ने आगे कहा कि जो भी विधायक खुद को आम जनता से ऊपर समझता है, उसे राजनीति में रहने का कोई अधिकार नहीं है। उनके अनुसार, वीआईपी संस्कृति के दिन अब खत्म हो चुके हैं और जनता ऐसे नेताओं को नकार देगी जो खुद को विशेषाधिकार प्राप्त मानते हैं।

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में दिए गए भाषण पर शायना एनसी ने कहा कि हर भारतीय को उनका भाषण सुनना चाहिए। उन्होंने संसद में जो कुछ कहा, वह सत्य है। उन्होंने यह भी दावा किया कि मोदी सरकार के प्रयासों से देश में नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने की दिशा में बड़ी सफलता मिली है।

इसके अलावा, महावीर जयंती के अवसर पर भी शायना एनसी ने संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर के अमन, शांति और अहिंसा के सिद्धांत आज के समय में और अधिक प्रासंगिक हैं, खासकर जब दुनिया के कई हिस्सों में युद्ध और अशांति का माहौल है। भारत इन आदर्शों के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने एकनाथ शिंदे के भाषण का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य नेतृत्व भी इसी सोच को आगे बढ़ा रहा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   31 March 2026 8:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story