केआईटीजी 10.58 सेकंड के साथ शिव कुमार ने पूरी की 100 मीटर दौड़, महिलाओं में पृथ्वी उरांव अव्वल

केआईटीजी 10.58 सेकंड के साथ शिव कुमार ने पूरी की 100 मीटर दौड़, महिलाओं में पृथ्वी उरांव अव्वल
झारखंड के शिव कुमार सोरेन और पृथ्वी उरांव ने मंगलवार को जगदलपुर के क्रीड़ा परिसर मैदान में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के पहले संस्करण में सबसे तेज पुरुष और महिला एथलीट का खिताब जीता। इनके अलावा, सिद्धार्थ नागेश ने शॉट पुट में गोल्ड और डिस्कस थ्रो में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। मेजबान छत्तीसगढ़ के तिलक बारसेल ने पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल हासिल किया।

रायपुर, 31 मार्च (आईएएनएस)। झारखंड के शिव कुमार सोरेन और पृथ्वी उरांव ने मंगलवार को जगदलपुर के क्रीड़ा परिसर मैदान में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के पहले संस्करण में सबसे तेज पुरुष और महिला एथलीट का खिताब जीता। इनके अलावा, सिद्धार्थ नागेश ने शॉट पुट में गोल्ड और डिस्कस थ्रो में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। मेजबान छत्तीसगढ़ के तिलक बारसेल ने पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल हासिल किया।

शिव कुमार और पृथ्वी ने अपनी-अपनी 100 मीटर की दौड़ में शुरू से अंत तक बढ़त बनाए रखी और अपने राज्य के लिए दो गोल्ड मेडल जीते। शिव कुमार ने 10.58 सेकंड का समय लिया, जबकि बारसेल ने 10.87 सेकंड में दौड़ पूरी करके सिल्वर मेडल जीता। ओडिशा के आतिश किंडो (10.91 सेकंड) ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

महिलाओं की 100 मीटर दौड़ के फाइनल में 16 वर्षीय पृथ्वी ने 12.73 सेकंड में दौड़ पूरी करते हुए गोल्ड जीता। नागालैंड की रुडुओल्होनुओ बेल्हो (12.90 सेकंड) और झारखंड की पुतुल बख्शी (13.03 सेकंड) ने क्रमशः सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीते।

मेजबान टीम के लिए, सिद्धार्थ नागेश ने दिन की शुरुआत पुरुषों के डिस्कस थ्रो में सिल्वर मेडल जीतकर की, उन्होंने 35.56 मीटर की दूरी तक डिस्कस फेंका। गुजरात के दानिश मकवाना ने 44.83 मीटर की दूरी तक डिस्कस फेंककर गोल्ड मेडल जीता, जबकि ओडिशा के चंद्राय मुर्मू (33.97 मीटर) ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

शाम के सत्र में, उन्होंने एक कदम और आगे बढ़ते हुए शॉट पुट में 13.52 मीटर की दूरी के साथ गोल्ड मेडल जीता। दानिश मकवाना ने 13.04 मीटर की दूरी तक गोला फेंककर सिल्वर मेडल जीता।

मेजबान छत्तीसगढ़ भी महिला फुटबॉल फाइनल में पहुंच गया है, उसने पेनाल्टी शूटआउट में अरुणाचल प्रदेश को हराया। छत्तीसगढ़ अब मेडल टैली में 10वें स्थान पर है, उसके पास दो गोल्ड, सात सिल्वर और चार ब्रॉन्ज मेडल हैं। अब फाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ का सामना झारखंड से होगा, जिसने गुजरात को 9-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की थी।

मेडल टैली में कर्नाटक 19 गोल्ड, सात सिल्वर और सात ब्रॉन्ज मेडल के साथ पहले स्थान पर बना हुआ है, जबकि ओडिशा 13 गोल्ड, आठ सिल्वर और 15 ब्रॉन्ज मेडल के साथ दूसरे स्थान पर है। झारखंड कुल रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है, उसने महिलाओं की 4x100 मीटर दौड़ में गोल्ड और पुरुषों की 77 किलोग्राम ग्रीको-रोमन कुश्ती में गोल्ड जीतकर अपने मेडलों की संख्या सात गोल्ड, दो सिल्वर और पांच ब्रॉन्ज तक पहुंचा दी है। अभिषेक मुंडा ने अंबिकापुर में हिमाचल प्रदेश के अरफान को हराकर गोल्ड मेडल जीता।

सातवें दिन के नतीजे:

एथलेटिक्स:

विमेंस:

100 मीटर: गोल्ड- पृथ्वी ओरांव (झारखंड) 12.73 सेकेंड, सिल्वर- रुडुओल्हौनुओ बेल्हो (नागालैंड) 12.90 सेकेंड, ब्रॉन्ज- पुतुल बक्सी (झारखंड) 13.03 सेकेंड।

100 मीटर बाधा दौड़: गोल्ड- बसंती माझी (ओडिशा) 16.20 सेकेंड, सिल्वर- कबिता ताडिंगी (ओडिशा) 16.81 सेकेंड, ब्रॉन्ज- राठवा सोमसिंह (गुजरात) 16.94 सेकेंड।

400 मीटर: गोल्ड- रीथुश्री (कर्नाटक) 58.63 सेकेंड, सिल्वर- आदित्य केएम (केरल) 1:00.07 सेकेंड, ब्रॉन्ज- चिंतामणि तूती (झारखंड) 1:00.76 सेकंड।

4x100 मीटर: गोल्ड- झारखंड 50.31 सेकेंड, सिल्वर- ओडिशा 51.11 सेकेंड, ब्रॉन्ज- 54.00 सेकंड।

डिस्कस थ्रो: गोल्ड- मुस्कान लोबी (गुजरात) 32.29 मीटर, सिल्वर- अपेक्षा गामित (गुजरात) 31.52 मीटर, ब्रॉन्ज- कृष्णामोनी पेगु (असम) 29.95 मीटर।

शॉट पुट: गोल्ड- मानसी कुंकलका (गोवा) 9.72 मीटर, सिल्वर- अनामिका गोंड (बिहार) 9.50 मीटर, ब्रॉन्ज- मेलिबादक्रो (मेघालय) 9.43 मीटर।

मेंस:

100 मीटर: गोल्ड- शिव कुमार सोरेन (झारखंड) 10.58 सेकेंड, सिल्वर- तिलक बार्सेल (छत्तीसगढ़) 10.87 सेकेंड, ब्रॉन्ज- आतिश किंडो (ओडिशा) 10.91 सेकेंड।

110 मीटर बाधा दौड़: गोल्ड- ट्रोइलुक्य मोसरोंग (असम) 15.85 सेकेंड, सिल्वर- सपावथ दत्तू (तेलंगाना) 16.65 सेकेंड, ब्रॉन्ज- हरि मोहन त्रिपुरा (त्रिपुरा) 16.82 सेकेंड।

400 मीटर: गोल्ड- संतोषभाई गनवित (गुजरात) 49.332 सेकेंड, सिल्वर- नोबेल कुमार किसान (ओडिशा) 49.335 सेकेंड, ब्रॉन्ज- रामू (कर्नाटक) 49.60 सेकेंड।

4x100 मीटर: गोल्ड- ओडिशा 41.97 सेकंड, सिल्वर- झारखंड 42.29 सेकेंड, ब्रॉन्ज- गुजरात 43.44 सेकेंड।

लंबी कूद: गोल्ड- अब्दुल फतह (लक्षद्वीप) 7.03 मीटर, सिल्वर- भीमा सरदार (ओडिशा) 6.96 मीटर, ब्रॉन्ज- जीवन बिलुंग (ओडिशा) 6.95 मीटर।

ऊंची कूद: गोल्ड- सागर एक्का (ओडिशा) 1.94 मीटर, सिल्वर- वैभव गांवकर (गोवा) 1.91 मी, ब्रॉन्ज- हेमंत खड़िया (ओडिशा) 1.80 मीटर।

डिस्कस थ्रो: गोल्ड- दानिश मकवाना (गुजरात) 44.83 मीटर, सिल्वर- सिद्धार्थ नागेश (छत्तीसगढ़) 35.56 मीटर, ब्रॉन्ज- चंद्राय मुर्मू (ओडिशा) 33.97 मीटर।

गोला फेंक: गोल्ड- सिद्धार्थ नागेश (छत्तीसगढ़) 13.52 मीटर, सिल्वर- दानिश मकवाना (गुजरात) 13.04 मीटर, ब्रॉन्ज- मानस प्रतिम राभा (असम) 12.20 मीटर।

फुटबॉल (सेमीफाइनल):

विमेंस: छत्तीसगढ़ ने अरुणाचल प्रदेश को 2-2 से हराया (पेनाल्टी पर 4-3), झारखंड ने गुजरात को 9-0 से हराया।

कुश्ती:

विमेंस:

57 किग्रा: गोल्ड- नागलक्ष्मी (तेलंगाना), सिल्वर- शालिना सिद्धि (कर्नाटक), ब्रॉन्ज- अमूल्य कुंदरगी (कर्नाटक)।

68 किग्रा: प्रिंसिता सिद्दी (कर्नाटक), सिल्वर- एलिजाबेथ रोहलुपुई (मिजोरम), ब्रॉन्ज- लीलाबेन चावड़ा (गुजरात), बलकेश कुमारी मीना (राजस्थान)।

मेंस:

57 किग्रा एफएस: गोल्ड- अजीत भुइयां (ओडिशा), सिल्वर- पारस बिडकर (महाराष्ट्र), ब्रॉन्ज- विक्की उइके (महाराष्ट्र), अब्दुल खान (हिमाचल प्रदेश)।

86 किग्रा एफएस: गोल्ड- सुमित ठाकुर (हिमाचल प्रदेश), सिल्वर- बहादुर खान (जम्मू एवं कश्मीर), ब्रॉन्ज- शब्बीर खान (हिमाचल प्रदेश)।

77 किग्रा जीआर: गोल्ड- अभिषेक मुंडा (झारखंड), सिल्वर- अरफान (हिमाचल प्रदेश), ब्रॉन्ज- चरण जाधव (तेलंगाना), इंजमाम (जम्मू-कश्मीर)।

130 किग्रा जीआर: गोल्ड- शिव भलावी (मध्य प्रदेश), सिल्वर- दिलेर खान (जम्मू एवं कश्मीर), ब्रॉन्ज- तारा राजू (तेलंगाना)।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   31 March 2026 8:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story