नालंदा मंदिर में भगदड़ की घटना दुखद है, हादसे की कड़ी जांच हो सीमा मलिक

नालंदा मंदिर में भगदड़ की घटना दुखद है, हादसे की कड़ी जांच हो सीमा मलिक
एनसीपी (शरद पवार) की नेता सीमा मलिक ने नालंदा मंदिर में भगदड़ को लेकर आईएएनएस से कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है। ऐसी घटनाएं हमने पहले भी देखी हैं। इस देश में लोगों की जान की कोई कीमत नहीं है।

नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)। एनसीपी (शरद पवार) की नेता सीमा मलिक ने नालंदा मंदिर में भगदड़ को लेकर आईएएनएस से कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है। ऐसी घटनाएं हमने पहले भी देखी हैं। इस देश में लोगों की जान की कोई कीमत नहीं है।

उन्होंने कहा कि कुंभ के वक्त भी हमने भगदड़ देखी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की घटना हुई, और आईपीएल जीत के जश्न के दौरान कर्नाटक में भी भगदड़ की घटना हुई। इन सभी घटनाओं में कई लोगों की जान चली गई। लेकिन खास बात यह है कि ऐसी घटनाओं पर किसी की जिम्मेदारी फिक्स नहीं होती है। ऐसी घटनाएं रिपीट नहीं होनी चाहिए। ऐसी घटनाओं की कड़ी जांच होनी चाहिए और जो लोग दोषी हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

देहरादून में एक रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या को लेकर उन्होंने कहा कि यह काफी दुखद घटना है। उनकी हत्या किस वजह से हुई है, ये कानून व्यवस्था पर सवाल है। हत्या और दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पारदर्शी जांच होनी चाहिए।

नक्सलवाद को लेकर संसद में गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर सीमा मलिक ने कहा कि नक्सलमुक्त भारत के लिए आपने क्या किया है? अपने बयान में उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया। खाली इंदिरा गांधी और नेहरू पर आरोप लगाने से ये चीजें ठीक तो हो नहीं जाएंगी। अर्बन नक्सली के नाम पर विपक्ष को निशाना बनाते हैं। अगर आप देशभक्त हैं तो राहुल गांधी आपसे ज्यादा देशभक्त हैं।

घुसपैठ को लेकर सीमा मलिक ने कहा कि असम में एनआरसी किया गया था। जिन लोगों की पहचान की गई है, उनको वापस भेजा क्यों नहीं गया? यूपीए की सरकार में वर्ष 2005 से 2014 तक 88,700 के आसपास लोगों को डिपोर्ट किया गया था, लेकिन 2014 से 2024 तक तीन हजार के आसपास लोगों को डिपोर्ट किया गया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   31 March 2026 9:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story