राहुल गांधी एक नकली और झूठे नेता हैं आरपी सिंह
नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)। भाजपा के वरिष्ठ नेता आरपी सिंह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि वे मोदी का विरोध करते-करते देश का विरोध करने लगते हैं।
नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत में भाजपा के वरिष्ठ नेता आरपी सिंह ने कहा कि राहुल गांधी एक नकली और झूठे नेता हैं। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध की वजह से भारत में ईंधन की कीमतें नहीं बढ़ी हैं। भारत सरकार ने एक्साइज का बोझ खुद उठा लिया है। एलपीजी की कोई कमी नहीं है, लेकिन विपक्ष जानबूझकर देश में कमी पैदा करने की कोशिश कर रहा है। इससे देश को नुकसान होगा। वे नरेंद्र मोदी का विरोध कर सकते हैं, लेकिन उन्हें देश का विरोध नहीं करना चाहिए।
नालंदा जिले के मघरा गांव में शीतला माता मंदिर में हुई भगदड़ को लेकर आरपी सिंह ने कहा कि मंदिर में यह घटना बहुत दुखद है। मृतकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। सीएम नीतीश कुमार पीड़ितों के परिजनों की चिंता कर रहे हैं।
घुसपैठ का जिक्र करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि बिल्कुल घुसपैठ राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा है। असम घुसपैठ के मुद्दे पर लगातार लड़ता रहा है। बंगाल में भी घुसपैठ वाला विषय महत्वपूर्ण है। क्योंकि, यहां की सरकार ने घुसपैठ पर कार्रवाई करने के बजाय वोटर बना लिया है। घुसपैठिए भारत में हमारे नागरिकों के संसाधनों पर कब्जा करते हैं। इन्हें भारत से हटाना चाहिए।
लिएंडर पेस के भाजपा में शामिल होने पर भाजपा नेता ने कहा कि लिएंडर पेस टेनिस के एक बड़े खिलाड़ी हैं और बंगाल के रहने वाले हैं। पीएम मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं।
अमित शाह के नक्सलवाद पर दिए बयान पर भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस अपने काल में नक्सलवाद को खत्म नहीं कर पाई, उनकी नीतियों के कारण नक्सलवाद पनपा, अमित शाह ने नक्सलवाद को खत्म करने का जो संकल्प लिया था, उसे पूरा किया।
गुजरात में पीएम मोदी के दौरे को लेकर भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश में इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को लेकर लगातार चिंतित रहते हैं। वह लगातार यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं कि हर राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स हों। फिलहाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में कई इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पूरे किए जाएंगे।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   31 March 2026 9:28 PM IST












