नैनीताल शराब की दुकान को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, कुमाऊं आयुक्त से की शिकायत

नैनीताल  शराब की दुकान को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, कुमाऊं आयुक्त से की शिकायत
उत्तराखंड के नैनीताल में शराब की दुकान को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने इसको लेकर प्रदर्शन किया और आयुक्त से मुलाकात भी की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर यहां शराब की दुकान खोली गई और हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो हम प्रदर्शन और आंदोलन करना शुरू करेंगे।

नैनीताल, 31 मार्च (आईएएनएस)। उत्तराखंड के नैनीताल में शराब की दुकान को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने इसको लेकर प्रदर्शन किया और आयुक्त से मुलाकात भी की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर यहां शराब की दुकान खोली गई और हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो हम प्रदर्शन और आंदोलन करना शुरू करेंगे।

खुरपाताल के मंगोली क्षेत्र में प्रस्तावित शराब की दुकान के विरोध में ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ते जा रहा है। महिलाओं ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस बीच प्राथमिक विद्यालय का निरिक्षण करने आए कुमाऊं आयुक्त से ग्रामीणों ने इस मामले को लेकर बातचीत भी की है।

ग्राम प्रधान अधोड़ा प्रेमा मेहरा ने बताया है कि क्षेत्र का माहौल शांतिपूर्ण है, लेकिन शराब की दुकान खुलने से सामाजिक वातावरण बिगड़ सकता है। कई दिनों से ग्रामीण शराब की दुकान हटाने को लेकर विरोध कर रहे हैं, लेकिन ना ही जिलाधिकारी मौके पर आए और ना ही कोई अधिकारी आए। यहां शराब की दुकान खोलना न केवल नियमों के खिलाफ है बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी गंभीर चिंता का विषय है, जिसको लेकर ग्रामीणों में खासा आक्रोश है। प्रशासन ने संज्ञान नहीं लिया तो आंदोलन किया जाएगा।

ग्रामीण मंजू ने बताया कि सरकार से शराब की दुकान हटाने को लेकर मांग की जा रही है। बताया शराब की दुकानों के लिए टेंडर भी हो चुके हैं, बीते 23 मार्च को एडीएम को ज्ञापन भी सौंपा गया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि शराब की दुकानें नहीं बल्कि हमें रोजगार चाहिए। ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य की सुविधा की जाएं, पेट्रोल पंप खोल दिए जाएं जिससे लोगों को रोजगार मिल सके। उन्होंने कहा कि अगर मांग पूरी नहीं होगी तो कल उग्र आंदोलन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री सचिव /कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि मामले को लेकर रिपोर्ट आई है, जिसमें आबकारी विभाग से वार्ता की जाएगी। लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई करेंगे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   31 March 2026 9:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story