'कर्नाटक की तरह महाराष्ट्र में भी हो व्यवस्था', अबू आजमी की आईपीएल फ्री टिकट की मांग
मुंबई, 31 मार्च (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता अबू आजमी ने क्रिकेट के क्रेज को लेकर आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि क्रिकेट एक महत्वपूर्ण खेल हो गया है। जिस दिन क्रिकेट मैच होता है तो सड़कों पर ट्रैफिक खत्म हो जाती है, और जब मैच खत्म होता है तो सड़कें पूरी जाम हो जाती है।
उन्होंने कहा कि कर्नाटक में आईपीएल मैच देखने के लिए फ्री टिकट का ऐलान किया गया है, उसका स्वागत करता हूं। अगर ऐसा ही व्यवस्था महाराष्ट्र में हो जाए तो यहां भी स्वागत किया जाएगा। जिसको क्रिकेट देखना है, वो जाकर देख सकते हैं। जितना टिकट कर्नाटक ने फ्री दिया है, उतना ही महाराष्ट्र सरकार दे तो अच्छा रहेगा।
आजमी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि ममता बनर्जी एक जमीनी और संघर्ष करने वाली नेता हैं। पश्चिम बंगाल में भाजपा किसी तरह से ममता बनर्जी को हराने में लगी हुई है। उनको पूरी सुरक्षा दी जानी चाहिए और उनके साथ कोई नाइंसाफी न होने पाए।
उन्होंने कहा कि भाजपा कितनी भी कोशिश कर ले, लेकिन चुनाव परिणाम ममता बनर्जी के पक्ष में आएगा। ममता बनर्जी फिर से मुख्यमंत्री बनेंगी। बंगाल चुनाव को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े विपक्ष के नेताओं के खिलाफ ईडी और इनकम टैक्स की कार्रवाई कराई जा रही है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि किसी भी पार्टी ने बदले की राजनीति नहीं की है। ये रवैया बिल्कुल ठीक नहीं है। बंगाल में भाजपा की मंशा पूरी नहीं होगी।
अबू आजमी ने आगे कहा कि वर्ष 2014 से लगातार भाजपा की सरकार है। सीमा की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी भाजपा की है। अगर वहां से घुसपैठिए आ रहे हैं तो ये किसकी जिम्मेदारी है? अच्छी तरह से एसआईआर होना चाहिए। लेकिन, जबरदस्ती किसी के पीछे पड़ जाना और नाम काट देना, ये नाइंसाफी है। लोकतंत्र में ये ठीक नहीं है।
नक्सलवाद को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संसद में बयान को लेकर अबू आजमी ने कहा कि राहुल गांधी की दादी और पिता की हत्या हुई है। नक्सलियों का साथ राहुल गांधी कैसे दे सकते हैं?
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   31 March 2026 9:41 PM IST












